पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक भारत में भी काफी मशहूर रही हैं। वह कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 4 में नजर आई थीं और इस शो में वीना ने धमाल मचा दिया था। शो में उनकी और अश्मित पटेल की जोड़ी खूब जमी थी, जिस वजह से शो की टीआरपी भी आसमान पर पहुंच गई थी। इतना ही नहीं, वीना के नाम काफी सारी विवाद भी रहे हैं और इसी वजह से वह अक्सर लाइमलाइट का हिस्सा बन रहती थीं। लेकिन बीते काफी समय से वीना मलिक से जुड़ी कोई खबर नहीं आई है। आइए आपको बताते हैं वीना मलिक इन दिनों क्या कर रही हैं?
2 of 4
वीना मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं वीना मलिक
पाकिस्तान के रावलपिंडी में जन्मीं वीना मलिक पॉपुलर एक्ट्रेस और मॉडल हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तानी फिल्म 'तेरे मेरे प्यार में' से की थी। इसके बाद वह कई पाक फिल्मों में नजर आईं, जिसमें 'ये दिल आपका हुआ', 'कोई तुझ सा कहां', 'क्यों तुमसे प्यार इतना है' 'कभी प्यार न करना', जैसी कई फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा, वीना मलिक कई रियलिटी शोज में बतौर होस्ट भी नजर आ चुकी हैं।
3 of 4
वीना मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में भी कर चुकी हैं काम
वीना मलिक बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म 'दाल में कुछ काला है' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इसके बाद वह जिंदगी '50-50', 'वे सुपरमॉडल', 'मुंबई KM 3D' में नजर आई थीं। इसके अलावा, अभिनेत्री ने फिल्म 'तेरे नाल लव हो गया' में आइटम नंबर भी किया था। वीना ने साउथ फिल्म Nangna Sityam में काम किया था। हालांकि, लंबे समय से वीना किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा, वह ब्रांड प्रमोशन करती दिखती हैं।
4 of 4
वीना मलिक
- फोटो : सोशल मीडिया
वीना मलिक की पर्सनल लाइफ
वीना मलिक की पर्सनल लाइफ भी विवादों में रही हैं। साल 2013 में उन्होंने बिजनेसमैन असद बशीर खान से शादी रचाई थी। हालांकि, अभिनेत्री ने शादी ज्यादा लंबी चल नहीं पाई। शादी के बाद वीना मलिक के दो बच्चे हुए और साल 2018 में अभिनेत्री ने अपने पति से तलाक ले लिया। आज के समय में वीना अपने बच्चों पाकिस्तान में रहती हैं।