{"_id":"62d10a70a8a702091f1efbbc","slug":"shaktimaan-who-will-be-next-gangadhar-poll-says-hrithik-roshan-tiger-shroff-prabhas-could-play-mukesh-khanna-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shaktimaan: रणवीर नहीं बनेंगे शक्तिमान तो इस किरदार में जमेगा कौन-सा कलाकार, जानें क्या बोल रही देश की जनता?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shaktimaan: रणवीर नहीं बनेंगे शक्तिमान तो इस किरदार में जमेगा कौन-सा कलाकार, जानें क्या बोल रही देश की जनता?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 15 Jul 2022 02:05 PM IST
सार
Shaktimaan: मुकेश खन्ना बोले मेरे बिना नहीं बनेगा 'शक्तिमान', यूजर्स ने इस अभिनेता को गंगाधर बनाने की जताई इच्छा
विज्ञापन
1 of 7
Shaktimaan:
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
नब्बे के दशक में सबका मनोरंजन करने वाला टीवी शो ‘शक्तिमान’ अब जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाला है। जी हां, 'शक्तिमान' पर फिल्म बनने वाली है। जब से मुकेश खन्ना ने अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में इस बात की घोषणा की है तभी से इसकी रिलीज डेट से लेकर इसकी स्टार कास्ट तक के बारे में तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि बॉलीवुड अभिनेता 'रणवीर सिंह' इस फिल्म में शक्तिमान का किरदार निभाएंगे। हालांकि, तफ्तीश करने पर यह बात सामने आई कि यह खबर महज एक अफवाह है। ऐसे में अब सवाल यह उठता है कि यदि रणवीर सिंह, शक्तिमान का किरदार नहीं निभाएंगे तो फिर कौन निभाएगा? आइए जानते हैं...
2 of 7
मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला को दिए इंटरव्यू में जब मुकेश खन्ना से पूछा गया था कि शक्तिमान कौन बनेगा? तब अभिनेता ने कहा था, "यह बहुत बड़ा सवाल है, इसका जवाब मैं अभी नहीं दे सकता हूं। लेकिन हां यह तय है कि बिना मुकेश खन्ना के शक्तिमान नहीं बनेगा। क्योंकि अगर कोई और शक्तिमान का किरदार निभाएगा तो पूरा देश उसे स्वीकार नहीं करेगा।" ऐसे में अमर उजाला ने अपने पोल के जरिए अपने पाठकों से ही पूछ लिया कि उनके हिसाब से शक्तिमान का किरदार कौन निभा सकता है।
पढ़िए पाठकों के जवाब
3 of 7
रणवीर सिंह, मुकेश खन्ना
- फोटो : social media
अमर उजाला ने अपने पोल के जरिए पाठकों से पूछा था कि 'फिल्म 'शक्तिमान' में गंगाधर का किरदार किस अभिनेता को निभाना चाहिए?' इसके साथ ही हमने पाठकों को सात विकल्प भी दिए, जिसमें प्रभास,
किसको मिले सबसे ज्यादा वोट?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मुकेश खन्ना
- फोटो : अमर उजाला,मुंबई
पाठकों ने सबसे ज्यादा वोट ऋतिक रोशन को मिले हैं। जी हां, 26.25 फीसदी पाठकों को लगता है कि ऋतिक रोशन को गंगाधर का किरदार निभाना चाहिए। बता दें कि ऋतिक रोशन इससे पहले कृष फ्रेंचाइजी में सुपरहीरो का किरदार निभा चुके हैं। 2003 में आई 'कोई...मिल गया', 2006 में रिलीज हुई 'कृष 2' और 2013 में आई 'कृष 3' में ऋतिक रोशन को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यही कारण है कि अब पाठक उन्हें शक्तिमान के किरदार में देखना चाहते हैं।
दूसरे नंबर पर बाहुबली
विज्ञापन
5 of 7
शक्तिमान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, 16.8 फीसदी पाठकों ने प्रभास को शक्तिमान के रूप में देखने की इच्छा जताई है। बता दें कि प्रभास ने बाहुबली के दोनों पार्ट में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया था। एस एस राजामौली की इस फिल्म ने केवल बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी बल्कि बॉलीवुड को हिलाकर रख दिया था।
शक्तिमान की इस आदत की वजह अभिनेता ने पाया तीसरा स्थान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।