बॉलीवुड की 'चांदनी' और लोगों के दिलों पर राज करने वाली 'हवा हवाई' श्रीदेवी को सिनेमा जगत में पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है। श्रीदेवी को लेडी अमिताभ बच्चन और पहली सुपरस्टार का दर्जा दिया जाता है। 13 अगस्त 1963 को जन्मीं श्रीदेवी ने चार साल की उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था और चाइल्ड एक्टर के तौर पर साल 1967 में तमिल फिल्म कंदन करुणई में काम किया था। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले श्रीदेवी तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुकी थीं। श्रीदेवी ने बॉलीवुड में 4 दशक से भी ज्यादा समय तक लोगों का अपनी एक्टिंग से मनोरंजन किया। तो चलिए आपको श्रीदेवी से जुड़े कुछ अनकहे किस्से बताते हैं। बहुत ही कम लोग इस बात को जानते होंगे कि श्रीदेवी का असली नाम श्रीदेवी नहीं था। श्रीदेवी का असली नाम अम्मा यंगर अयप्पन था।
कहा जाता है कि श्रीदेवी को स्टीवन स्पिलबर्ग ने 'जुरासिक पार्क' फिल्म में छोटा सा रोल ऑफर किया था। उस वक्त श्रीदेवी ने इस रोल को यह कहकर मना कर दिया था कि वह उनके कद के मुताबिक नहीं है। श्रीदेवी ने बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम किया है। दिलचस्प बात यह है कि सारी ही फिल्में सुपरहिट रहीं।
3 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1989 में रिलीज हुई 'चालबाज' फिल्म का सुपरहिट गाना 'न जाने कहा से आई है' की शूटिंग श्रीदेवी ने 103 डिग्री के बुखार में की थी। श्रीदेवी ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा फिल्में अनिल कपूर के साथ की हैं। कहा जाता है कि 'बेटा' फिल्म सबसे पहले श्रीदेवी को ऑफर की गई थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए इसे करने से इंकार कर दिया था कि वह अनिल के साथ कई सारी फिल्में कर चुकी हैं। श्रीदेवी की दो बेटिया हैं खुशी और जाह्नवी। कहा जाता है अपनी दोनों बेटियों का नाम श्रीदेवी ने पति बोनी कपूर की दो फिल्मों के देखने के बाद रखा था। इन फिल्मों का नाम 'जुदाई' और 'हमारा दिल आपके पास है।'
4 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में शुरुआती दौर में श्रीदेवी को हिंदी बोलने में थोड़ी दिक्कत होती थी। 'आखिरी रास्ता' फिल्म में श्रीदेवी की आवाज रेखा ने डब की की थी। इससे पहले श्रीदेवी की कई फिल्मों में मशहूर एक्ट्रेस नाज उन्हें कई फिल्मों में अपना आवाज दे चुकी हैं। महज 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की मां का रोल किया था। इस फिल्म का नाम 'मूंदरू मुदित' था। इस बात से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि श्रीदेवी प्रतिभा की धनी थी।
5 of 5
श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने महज 4 साल की उम्र से सिनेमाजगत में डेब्यू किया था। इस फिल्म का नाम 'थुनाइवन' था। इस फिल्म में श्रीदेवी ने भगवान 'मुरगन' का किरदार निभाया था। श्रीदेवी ने शाहरुख खान और करिश्मा कपूर की फिल्म 'शक्ति: द पॉवर' को प्रोड्यूस किया था। श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था।