फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'मोहब्बतें' की रिलीज को हुए 20 साल पूरे, सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने खुद को छोटा महसूस करते थे शाहरुख खान

Wed, 28 Oct 2020 08:46 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 28 Oct 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
When Shahrukh Khan Feel Short and Small In Front Of Amitabh Bachchan On The Sets Of Mohabbatein
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान और शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन की फिल्म 'मोहब्बतें' को हाल ही में रिलीज हुए 20 साल हुए हैं। फिल्म के 20 साल पूरे होने पर इसकी स्टारकास्ट खासी उत्साहित नजर आई। साथ ही फैंस भी फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में अभिनेता शाहरुख खान ने #AskSRK चैट सैशन रखा। जिसके जरिए उन्होंने लोगों से बातचीत की और फिल्म से जुड़ी यादें भी ताजा कीं।

When Shahrukh Khan Feel Short and Small In Front Of Amitabh Bachchan On The Sets Of Mohabbatein
मोहब्बतें - फोटो : फाइल फोटो

फिल्म की रिलीज को 20 साल पूरे होने पर जहां अमिताभ बच्चन ने फिल्म को याद कर खूबसूरत लवस्टोरी बताया। तो वहीं  शाहरुख ने फैंस के साथ चैट सैशन रखा। इस दौरान एक यूजर के सवाल पूछने पर शाहरुख ने बताया कि वो फिल्म के सेट पर अमिताभ बच्चन के सामने छोटा महसूस करते थे।

When Shahrukh Khan Feel Short and Small In Front Of Amitabh Bachchan On The Sets Of Mohabbatein
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

दरअसल मंगलवार के दिन ट्विटर पर #AskSRK खूब ट्रेंड कर रहा था। ऐसे में इस हैशटैग के साथ शाहरुख खान के फैंस ने उनसे कई सवाल किए। इसी बीच एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा, 'सर मोहब्बतें को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इसके बिहाइंड द सीन्स के बारे में कुछ कहिए।' यूजर के इस सवाल का शाहरुख ने बेहद मजेदार जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Shahrukh Khan Feel Short and Small In Front Of Amitabh Bachchan On The Sets Of Mohabbatein
शाहरुख खान - फोटो : File Photo

यूजर के सवाल के जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'मुझे याद है कि जब मैंने अमिताभ बच्चन जी के साथ पहला सीन किया था। तब मुझे अहसास हुआ कि मैं कितना छोटा हूं।' बता दें कि ये फिल्म एक जबरदस्त ब्लॉकबस्टर हिट रही थी और माना जाता है कि इसी फिल्म से अमिताभ बच्चन ने भी दोबारा अपने पैर इंडस्ट्री में जमाए थे।
 

विज्ञापन
When Shahrukh Khan Feel Short and Small In Front Of Amitabh Bachchan On The Sets Of Mohabbatein
मोहब्बतें - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, उदय चोपड़ा, जुगल हंसराज, जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, किम शर्मा, प्रीती झांगियानी भी सहायक भूमिकाओं में थे। फिल्म की कहानी एक परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन पसंद पिता के ऊपर थी। जिसने अपनी परंपरा और प्रतिष्ठा के लिए अपनी बेटी को भी कुर्बान कर दिया। फिल्म में शाहरुख खान ने राज आर्यन का किरदार निभाया था।

पढ़ें: शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं अदिति राव हैदरी, निजी जीवन को नहीं करती हैं जग जाहिर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed