भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना भले ही सालों पहले इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए हों, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा हैं। राजेश खन्ना ने अपने करियर में बैक टू बैक 15 सुपरहिट फिल्में दी थीं जिसका रिकॉर्ड आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। हालांकि अमिताभ बच्चन के पर्दे पर आने के बाद राजेश खन्ना का स्टारडम डगमगाने लगा था। ऐसा कहा जाता है कि राजेश खन्ना अमिताभ से चिढ़ने लगे थे। एक बार तो उन्होंने बिग बी का अपमान भी कर दिया था जिस पर जया बेहद नाराज हो गईं थीं। राजेश खन्ना की ये जिंदगी की सबसे बड़ी गलती भी मानी जाती है।
2 of 6
राजेश खन्ना
- फोटो : Twitter
अमिताभ बच्चन ने जब पर्दे पर कदम रखा तो इंडस्ट्री में बहुत से स्थापित कलाकार मौजदू थे। राजेश खन्ना उस वक्त अपनी सफलता के चरम पर थे। राजेश खन्ना की फिल्में दमदार कहानी, शानदार अभिनय और उनके लाजवाब एक्सप्रेशन के चलते सुपरहिट हुआ करती थी। हालांकि जब अमिताभ बच्चन एंग्री यंग मैन के रोल में नजर आए तो दर्शकों की पसंद बदलने लगी।
3 of 6
जया बच्चन, अमिताभ बच्चन
- फोटो : Social Media
अमिताभ धीरे धीरे सफलता पा रहे थे और अभिनेत्री जया भादुड़ी संग उनके अफेयर की खबरें भी आने लगी थीं। साल 1972 में फिल्म 'बावर्ची' के दौरान अमिताभ अक्सर जया से और अपने दोस्त असरानी सहित और कई दोस्तों से मिलने सेट पर पहुंच जाते थे। उस फिल्म में राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे और जया उनकी हीरोइन थीं।
4 of 6
जया बच्चन
- फोटो : Instagram
कहा जाता है कि अमिताभ की सफलता राजेश खन्ना की आंखों में खटकने लगी थी और उन्हें अमिताभ से जलन होने लगी थी। इसी दौरान बावर्ची के सेट पर जब राजेश खन्ना और अमिताभ की मुलाकात हुई तो काका ने बिग बी को मनहूस कह दिया। जया को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आईं और उन्होंने गुस्से में राजेश खन्ना को काफी कुछ कह दिया।
5 of 6
जया बच्चन और अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram
जया ने राजेश खन्ना को तंज कसते हुए कहा था, 'एक दिन जमाना देखेगा कि ये इंसान( अमिताभ बच्चन) कितना बड़ा सितारा बनेगा'। जया के मुंह से निकली ये बात आगे चलकर एकदम सच साबित हुई। धीरे धीरे अमिताभ अपने अभिनय के दम पर बड़े सुपरस्टार बन गए और राजेश खन्ना का करियर ढलता चला गया। यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया जब राजेश खन्ना की फिल्में फ्लॉप होने लगीं और अमिताभ सफलता के सबसे ऊंचे पायदान पर पहुंच गए।