अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र इनदिनों अपने बेटे सनी देओल के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रहे हैं। कुछ दिन पहले सनी देओल ने पिता के साथ एक वीडियो साझा की थी, जिसमें दोनों ही किसी शिविर में थे और मस्ती कर रहे थे। धर्मेंद्र को चाहने वाले आज भी कम नहीं है। उनके कई किस्से बॉलीवुड में बेहद लोकप्रिय हैं। धर्मेंद्र के प्रशंसक उनकी एक झलक को देखकर खुश हो जाते हैं। वह एक ऐसे कलाकार हैं, जो एकदम जमीन से जुड़े हुए हैं। उनकी फैन लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल हैं। दरअसल, धर्मेंद्र अपने जमाने के सुपरस्टार रहे हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा का ही-मैन कहा जाता है। साल 1997 में दुनिया के 10 सबसे हैंडसम पुरुषों में धर्मेंद्र का भी नाम शामिल था। इससे उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह बचपन से ही हीरो बनना चाहते थे। वह इस उम्र में भी अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और फैंस से मुखातिब होते रहते हैं।
बॉलीवुड: जब पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने धर्मेंद्र के घर के सामने रुकवाई कार, पत्नी-बच्चों से कही यह बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 03 Nov 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन