हमें पर्दे पर तो
फिल्म देखने में बड़ा मजा आता है लेकिन हम ये नहीं जानते कि उन्हें शूट करने के लिए हमारे चहेते सितारे कितनी मेहनत करते हैं। कभी-कभी तो
एक्टर्स अपनी जान पर खेलकर फिल्म के सीन शूट करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म 'अक्स' की शूटिंग के दौरान..
राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'अक्स' में अमिताभ बच्चन, रवीना टंडन, नंदिता दास और मनोज बाजपेयी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। मनोज इस फिल्म में विलेन के किरदार में थे।
और पढ़ें- प्रेग्नेंसी के बावजूद करना पड़ा था रेप सीन, रात भर रोती रही थी ये हीरोइन
फिल्म का सीन शूट करने के लिए उन्हें घने जंगलों में हथियार लेकर कुछ भेड़ियों के पीछे भागना था। सीन काफी नॉर्मल था लेकिन इस सीन ने मनोज की जान खतरे में डाल दी थी।
सीन कुछ इस तरह शूट होना था कि भेड़िये अपने ट्रेनर के पीछे भागेंगे और उनके पीछे मनोज हथियार लेकर भागेंगे। कैमरे में केवल इतना दिखाना था कि मनोज भेड़ियों के पीछे भाग रहे हैं।
और पढ़ें- सलमान के चलते घुटनों पर बैठ फूट-फूटकर रोए थे करण जौहर
जब इस सीन की शूटिंग शुरू हुई तो सब ठीक चल रहा था लेकिन तभी अचानक एक भेड़िए ने पीछे मुड़कर मनोज बाजपेयी को देख लिया। मनोज के हाथ में हथियार देख भेड़िया उनके पीछे भागने लगा। भेड़िए को अपने पीछे आते देख मनोज के पसीने छूट गए।