{"_id":"60474b564c36f647ec0787a2","slug":"when-anushka-sharma-slapped-ranbir-kapoor-in-an-interview-watch-throwback-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब इस वजह से अनुष्का शर्मा ने जड़ दिया था रणबीर कपूर को थप्पड़, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब इस वजह से अनुष्का शर्मा ने जड़ दिया था रणबीर कपूर को थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बीते कुछ समय पहले ही मां बनीं हैं। उन्होंने 11 जनवरी को एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम वामिका रखा है। इन दिनों अनुष्का का पूरा ध्यान अपनी बेटी की ओर है जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नजर नहीं आती हैं। ऐसे में उनका एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें अभिनेता रणबीर कपूर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं।
2 of 5
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर दोनों ही बॉलीवुड के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले एक्टर्स में से एक हैं। करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मश्किल’ में दोनों साथ नजर आए थे। यह थ्रोबैक वीडियो फिल्म प्रमोशन के दौरान एक रेडियो शो की ही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुष्का रणबीर को थप्पड़ ही थप्पड़ मार देती हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और खूब पसंद भी किया जा रहा है।
3 of 5
रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, रणबीर कपूर अनुष्का को किसी बात को लेकर परेशान कर रहे होते हैं और तभी अभिनेत्री को गुस्सा आ जाता है और रणबीर के गले पर पेन से कुछ लिखती नजर आती हैं। पहले वो रणबीर को थप्पड़ मारती हैं और उनके मना करने पर भी नहीं मानती हैं और उनके गले पर लिखकर ही दम लेती हैं। फैंस को यह मजाकिया वीडियो खूब पसंद आ रही है।
बता दें कि रणबीर कपूर को कोरोना हो गया है। जिसकी जानकारी उनकी मां नीतू कपूर ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल से साझा की थी। इस खबर के आने के बाद से फैंस रणबीर के लिए दुआ कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस को आलिया की भी चिंता सता रही है। आलिया के फैंस उन्हें भी टेस्ट कराने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली, वामिका-अनुष्का शर्मा
- फोटो : Instagram
वहीं दूसरी तरफ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विराट कोहली ने अपनी बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का की एक तस्वीर साझा की थी। फोटो के साथ विराट ने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा था जिसमें वो कहना चाहते हैं कि उनकी बेटी भी अनुष्का की तरह ही बने।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।