सदी के महानायक अमिताभ बच्चन आज किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वो तो अपने आप में ही एक किताब हैं जिसके हर पन्ने पर संघर्ष, कामयाबी और संस्कारों की कहानी लिखी है। अमिताभ बच्चन की एक विशेष बात और है जो उन्हें एक मजबूत शख्सियत के रूप में दर्शाती है। वो है उनकी आवाज जो उन्हें एक आम व्यक्ति से बेहद खास बनाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई उनकी भी आवाज को रिजेक्ट कर सकता है। चलिए बताते हैं आपको यह दिलचस्प किस्सा...
2 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : instagram: amitabhbachchan
दरअसल, अमिताभ बच्चन फिल्मों में आने से पहले रेडियो प्रस्तोता बनना चाहते थे लेकिन तब उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया। लगभग 40-45 साल पहले देश के सबसे पॉपुलर रेडियो जॉकी अमीन सयानी ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। अमीन सयानी, जिनकी आवाज की आज भी दुनिया दीवानी है।
3 of 5
Ameen sayani
- फोटो : सोशल मीडियाSocial Media
जो लोग रेडियो की दुनिया को जानते हैं, ऐसा हो ही नहीं सकता कि वो अमीन सयानी को न जानते हों। रेडियो को सुनने वाले 'बीनाका गीतमाला' के उस एनाउंसर को आज तक नहीं भूले हैं जो बड़ी एनर्जी और मेलोडियस अंदाज में 'बहनों और भाईयों' कहता था। साल 2009 में अमीन सयानी को पद्मश्री से सम्मानित भी किया जा चुका है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस राज पर से पर्दा उठाया कि उन्होंने बिना देखे ही अमिताभ बच्चन की आवाज को रिजेक्ट कर दिया था।
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : Instagram/amitabhbachchan
अमीन सयानी ने बताया कि आज से करीब 40-45 साल पहले ऑल इंडिया रेडियो के मुंबई स्टूडियो में अमिताभ बच्चन बिना अपॉइंटमेंट ही ऑडिशन देने के लिए आये थे। जिसकी वजह से सयानी ने उनसे मिलने से मना कर दिया था और बिना उनकी आवाज सुने ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया। सयानी ने कहा कि जब कुछ समय बाद उन्होंने अमिताभ की फिल्म आनंद देखी, तब उन्हें उनकी बेमिसाल आवाज का अंदाजा और अपनी गल्ती का एहसास हुआ था।
5 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : twitter@SrBachchan
इतना ही नहीं, अमिताभ ने उनसे तीन बार मिलने की कोशिश की और तीनों ही बार नाकाम रहे। आखिर में अमिताभ बच्चन ने ऑडिशन देने का इरादा छोड़ दिया और अभिनय की तरफ मुड़ गए। इसपर अमीन सयानी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो हुआ, वह अच्छा ही हुआ। उस दौर में यदि मेरी व्यस्तता नही बढ़ी होती तो शायद देश एक बड़े कलाकार से वंचित रह जाता। लेकिन देश न अमिताभ बच्चन की कला से वंचित हुआ और न ही अमीन सयानी की आवाज के जादू से।