फिल्मों में अक्सर देखा गया है कि हीरो हीरोइन को ले जाता है और फिर हैप्पी एंडिंग हो जाती है। लेकिन असल जिंदगी में ये भी देखा गया है जब हीरोइनें हीरो को छोड़कर निर्देशक के प्यार में पड़ीं और शादी कर ली। आज कुछ ऐसी ही हीरोइनों के बारे में हम आपको बताएंगे जिन्होंने निर्देशकों से शादी की।
हीरो को छोड़कर इन हीरोइनों ने निर्देशकों के साथ लिए सात फेरे
जिस हीरोइन ने हाल फिलहाल में किसी डायरेक्टर से शादी रचाई उसमें रानी मुखर्जी का नाम आता है। रानी ने यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की। दोनों को कई सालों से अफेयर था लेकिन कभी भी इस पर ना तो खुलकर बात की और ना ही एक साथ सामने आए। फिर अचानक एक दिन उन्होंने शादी की घोषणा करके सभी को हैरत में डाल दिया। रानी और आदित्य ने गुपचुप तरीके से इटली में शादी रचाई थी। उनकी एक साल की बेटी भी है आदिरा।
हीरो को छोड़कर इन हीरोइनों ने निर्देशकों के साथ लिए सात फेरे
अपने जमाने की टॉप की अदाकारा रहीं श्रीदेवी ने भी डायरेक्टर बोनी कपूर से शादी की थी। सभी जानते हैं कि बोनी कपूर किस कदर श्रीदेवी के प्यार में पागल थे। श्रीदेवी के लिए उन्होंने अपनी बीवी तक को तलाक दे दिया था और फिर बाद में परिस्थिति कुछ ऐसी बनीं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर के सच्चे प्यार को अहसास हुआ और दोनों ने शादी कर ली।
हीरो को छोड़कर इन हीरोइनों ने निर्देशकों के साथ लिए सात फेरे
सोनाली बेंद्रे भी उन हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने एक डायरेक्टर से शादी की। सोनाली की शादी डायरेक्टर गोल्डी बहल से हुई। दोनों की मुलाकात साल 1994 में फिल्म 'नाराज' के सेट पर हुई। दोनों को गोल्डी बहल की बहन ने मिलवाया था। सोनाली को देखते ही गोल्डी बहल उन्हें दिल दे बैठे थे लेकिन चार सालों तक उन्होंने सोनाली से कुछ नहीं कहा। इसके बाद फिल्म 'अंगारे' की शूटिंग के दौरान गोल्डी को वो मौका मिला जिसके जरिए वो सोनाली को अपनी हमसफर बना पाए।
हीरो को छोड़कर इन हीरोइनों ने निर्देशकों के साथ लिए सात फेरे
'पाप' और 'जहर' जैसी फिल्में करने वाली उदिता गोस्वामी ने भी शादी के लिए एक डायरेक्टर को ही चुना। नौ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उदिता और मोहित सूरी साल 2013 में शादी के बंधन में बंध गए।