किसी
इंटीमेट या बोल्ड सीन को करना कितना टेढ़ी खीर होता है ये भला फिल्म स्टार्स से बेहतर कौन जान सकता है ? इस तरह के सीन्स के दौरान हीरो-हीरोइन की क्या हालत होती होगी इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है, लेकिन कई बार कहानी की डिमांड तो कई बार बाकी चीज़ों के चलते
हीरो-हीरोइन को इंटीमेट और बोल्ड सीन करने पड़ते हैं...
लेकिन क्या आप जानते हैं कि आमिर खान ने भी अपने करियर में एक बेहद हॉट और बोल्ड लवमेकिंग सीन किया था। उनका ये सीन फिल्म 'आतंक ही आतंक' में था और वो भी एक्ट्रेस पूजा बेदी के साथ जो फिल्म में गेस्ट अपीएरेंस में थीं।
ये सीन कितना बोल्ड और हॉट था इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे फिल्म से हटा दिया गया। हालांकि आमिर और पूजा इस पैशनेट लवमेकिंग सीन को शूट कर चुके थे।
इस सीन के दौरान दोनों की स्थिति क्या थी इसका जिक्र पूजा बेदी ने एक इंटरव्यू में भी किया था।
बकौल पूजा बेदी, ये बहुत ही इंटेंस लवमेकिंग सीन था, लेकिन इसे फिल्म से काट दिया गया। सीन के दौरान मैं पूरी तरह से भीगी हुई थी। मुझे आज भी याद है कि उस सीन को करने के बाद आमिर और मैं इस कदर असहज हो गए कि हम दोनों एक ही कमरे में जाकर बैठ गए।'