देशभर में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। ऐसे में बॉलीवुड में भी शादियों की धूम मची हुई है। इन दिनों देशभर में बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। यह कपल कल यानी 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाला है। वहीं, शादी की रस्में 7 दिसंबर से ही शुरू हो चुकी हैं। यह जोड़ी राजस्थान के सवाई माधोपुर में सात फेरे लेंगे। ऐसे में इनकी शादी को लेकर शाही इंतजाम भी किए गए हैं। कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी बॉलीवुड में साल की आखिरी शादी हो सकती है। हालांकि, इससे पहले कई सेलेब्रिटी कपल इस साल शादी रचा चुके हैं। तो आइए जानते हैं इस साल शादी के बंधन में बंधे कौन- कौन से कलाकार-
वेडिंग इन 2021: इस साल शादी के बंधन में बंधे ये सेलिब्रिटी कपल, इस अभिनेत्री की गुपचुप शादी से हैरान रह गए फैंस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Wed, 08 Dec 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन