बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में मशहूर हरियाणी गाने 'हट जा ताऊ' पर ठुमके लगाकर सबको इंप्रेस करने के बाद सपना चौधरी अब भोजपुरी फिल्मों में धूम मचाने को तैयार हैं। हॉरर फिल्म 'बैरी कंगना-2' में वह एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। खबर है कि वह इस गाने में फिल्म के लीड एक्टर रवि किशन के साथ डांस करती दिखेंगी।
सपना चौधरी ने सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में एंट्री लेने से पहले ही एक इंटरव्यू में बता दिया था कि उनके पास भोजपुरी फिल्मों के ऑफर्स आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी थी। वह खुद भी मानती हैं कि भले ही उन्हें भोजपुरी ना आती हो, लेकिन उनके कई भोजपुरी भाषी फैन्स हैं। ऐसे में सपना चौधरी को भोजपुरी गाने पर थिरकते देखना दिलचस्प होगा।
फिल्म 'बैरी कंगना-2' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हालांकि, रिलीज डेट का ऐलान होना बाकी है। रवि किशन और सपना चौधरी के अलावा फिल्म में काजल राघवानी और शुभी शर्मा भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। आरएसवीपी प्रोडक्शन के बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन अशोक त्रिपाठी ने किया है।
वैसे को फिल्म के पहले ट्रेलर में सपना चौधरी के आइटम नंबर की एक भी झलक नहीं है, लेकिन इसमें रवि किशन एकदम नए अवतार में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में ना तो कोई डायलॉग है, ना ही किसी गाने के सीन को फिट किया गया है। वैसे तो इस फिल्म की कहानी नकारात्मक शक्तियों पर आधारित है, लेकिन ट्रेलर देखकर साफ है कि इसमें रोमांस और एक्शन का तड़का भरपूर लगाया गया है।
(अगली स्लाइड में देखें फिल्म का ट्रेलर)
ट्रेलर रिलीज होने के बाद माना जा रहा है कि जिस तरह फिल्म 'बैरी कंगना' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था, उसी तरह फिल्म 'बैरी कंगना 2' भी सुपरहिट साबित होगी। देखिए फिल्म का ट्रेलर...