फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Irani tv Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 going Off Air Ekta kapoor shares details of last episode

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2: क्या तुलसी और मिहिर का शो होगा बंद? एकता कपूर ने शेयर किया पोस्ट

Sun, 04 Oct 2026 02:12 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 Oct 2026 02:12 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के बंद होने की चर्चा काफी वक्त से चल रही है। हाल ही में एकता कपूर ने भी एक पोस्ट साझा किया है। 

विज्ञापन
Smriti Irani tv Show Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 going Off Air Ekta kapoor shares details of last episode
बंद होगा क्योंकि 2...? - फोटो : इंस्टाग्राम@ektarkapoor

विस्तार

चर्चित धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' जब साल 2000 में आया था, तब टीवी की दुनिया में तहलका मचा दिया था। टीआरपी के मामले में यह खूब हिट रहा। तुलसी (स्मृति ईरानी) हों या मिहिर (अमर उपाध्याय), इसके किरदारों को घर-घर में पहचान मिली। 2008 में यह बंद हो गया। फिर बीते साल इसका दूसरा सीजन आया। इस बार भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब इसके बंद होने की खबर है।

विज्ञापन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का सफर खत्म होगा?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 29 जुलाई 2025 को शुरू हुआ था। टीवी के साथ-साथ इस बार यह ओटीटी पर भी स्ट्रीम हुआ। पहले पार्ट की अधिकांश कास्ट शो का हिस्सा बनी और साथ ही नई पीढ़ी के रूप में कुछ नए सितारे जुड़े। इस बार भी इस शो को भर-भरकर प्यार मिला। मगर, चर्चा है कि यह शो अब अलविदा कहने वाला है। बंद होने की चर्चाओं के बीच शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकता कपूर ने क्या कहा?
एकता कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सीरियल की टीम के साथ एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'इस काम में शामिल सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया। बस अभी 'क्योंकि...' का आखिरी एपिसोड लिखना खत्म किया है। क्या यह वाकई आखिरी है'? एकता कपूर ने आखिरी एपिसोड का जिक्र तो किया है, मगर साथ ही सवाल भी छोड़ दिया है। ऐसे में नेटिजंस पूछ रहे हैं कि क्या वाकई शो बंद हो रहा है?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)


विज्ञापन

कब टेलीकास्ट होगा आखिरी एपिसोड?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नोयना का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस बरखा बिष्ट ने कमेंट कर एकता कपूर का शुक्रिया अदा किया है। वहीं, कुछ दर्शक एकता से इस शो को बंद न करने की गुजारिश कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 20 अक्तूबर को 'क्योंकि 2...' का आखिरी एपिसोड टेलीकास्ट होगा। इसके बाद, इसकी जगह नया सीरियल 'अप्सरा' शुरू होने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed