{"_id":"6ac20427557c6b365006b9f3","slug":"diljit-dosanjh-s-aura-india-tour-2026-delhi-to-lucknow-know-ticket-and-concert-date-2026-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑरा इंडिया टूर: दिल्ली से लखनऊ तक, इन सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट, जानें तारीख-टिकट की डिटेल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
ऑरा इंडिया टूर: दिल्ली से लखनऊ तक, इन सात शहरों में होंगे दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट, जानें तारीख-टिकट की डिटेल
Sun, 04 Oct 2026 01:16 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:16 PM IST
सार
Diljit Dosanjh’s Aura India Tour 2026: सिंगर दिलजीत दोसांझ के ऑरा इंडिया टूर 2026 का ऐलान पहले ही हो गया था। अब यह टूर भारत में कहां-कहां और कब होगा इसकी जानकारी भी सामने आ गई है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ का मोस्ट अवेटेड 'ऑरा इंडिया टूर 2026' आने वाला है। कुछ महीनों पहले ही गायक ने लंदन के वेम्बली में परफॉर्म करते हुए यह ऐलान किया था कि वह अहमदाबाद में जल्द कॉन्सर्ट करने जा रहे हैं।
यह खबर सुनने के बाद से ही उनके फैंस काफी उत्साहित थे और अब इस टूर से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दिलजीत देश के सात शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं। यह टूर नवंबर और दिसंबर में होगा। सिर्फ इतना ही नहीं, इसकी टिकट और तारीखों का ऐलान भी हो गया है।

- फोटो : एक्स
कब से शुरू होगा 'ऑरा इंडिया टूर 2026'
'ऑरा इंडिया टूर' 1 नवंबर को दिल्ली-NCR से शुरू होगा। इसके बाद इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ में कॉन्सर्ट होंगे। चंडीगढ़ भी इस टूर का हिस्सा होगा, हालांकि वहां के शो की तारीख और बाकी जानकारी बाद में बताई जाएगी।
अहमदाबाद में कब होगा कॉन्सर्ट
अहमदाबाद में दिलजीत 21 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। यह टूर छह हफ्तों में सात शहरों तक पहुंचेगा। कॉन्सर्ट के टिकट बुक माय शो पर उपलब्ध होंगे। कुछ लोगों के लिए टिकट की लिमिटेड प्री-सेल 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

- फोटो : फेसबुक@Diljit Dosanjh
क्या बोले दिलजीत दोसांझ?
दिलजीत दोसांझ की भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने अलग-अलग शहरों में अपने फैंस के बीच परफॉर्म करने को लेकर खुशी जताई। दिलजीत ने कहा, 'अपने देश में परफॉर्म करने की वाइब ही अलग होती है। इस टूर के जरिए एक बार फिर दिल्ली से इंदौर तक अपने देश के शहरों में अपने फैंस से मिलने का मौका मिल रहा है और मैं इस सफर के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। आपका प्यार हमेशा मेरे साथ रहा है, अब बारी है आपके शहर आने की। नवंबर और दिसंबर में मिलते हैं, पूरी वाइब के साथ।'

- फोटो : इंस्टाग्राम@diljitdosanjh
कब और कहां होंगे कॉन्सर्ट?
- भारत में यह टूर 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर से शुरू होगा।
- इसके बाद 15 नवंबर को इंदौर, 21 नवंबर को अहमदाबाद, 27 नवंबर को मुंबई, 29 नवंबर को बेंगलुरु और 5 दिसंबर को लखनऊ में शो होगा।
- चंडीगढ़ के शो की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।