करीना कपूर: 'तुम हमेशा सबसे बेस्ट की हकदार हो'; ननद सोहा अली खान के जन्मदिन पर बेबो भाभी ने लुटाया प्यार
Soha Ali Khan Birthday: अभिनेत्री सोहा अली खान आज 04 अक्तूबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर करीना कपूर खान ने ननद के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
चर्चित अभिनत्री सोहा अली खान आज रविवार को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 48 वर्ष की हो गई हैं। उनके जन्मदिन पर करीना कपूर खान ने बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने अपनी ननद की तारीफ की है।
करीना ने ननद को दीं भर-भरकर दुआएं
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने सोहा की कई तस्वीरों की एक सीरीज साझा की है। ये तस्वीरें परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत लम्हों की हैं। इसके साथ बेबो ने भर-भरकर दुआएं दी हैं।
करीना बोलीं- 'तुम्हें सबकुछ बेस्ट मिले'
करीना कपूर ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो प्यारी सोहा। तुम सबसे अच्छा वर्कआउट करो। सबसे अच्छा जापानी खाना एंजॉय करो। सबसे अच्छी चॉकलेट और ग्लूटेन-फ्री कुकीज मिले। तुम सबसे अच्छी क्राइम नॉवेल्स पढ़ो। तुम्हारी पसंद की हर चीज सबसे अच्छी हो, क्योंकि जो सबसे अच्छा है, उसे हमेशा सबसे अच्छा ही मिलना चाहिए'।
सोहा के लिए करीना के इस स्पेशल पोस्ट पर यूजर्स भी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसके अलावा अमृता अरोड़ा, मलाइका और सबा पटौदी समेत कई सेलेब्स ने भी रिएक्शन देते हुए सोहा को जन्मदिन विश किया है।
रॉयल फैमिली की छोटी बेटी हैं सोहा
पटौदी खानदान की छोटी बेटी सोहा अली खान का जन्म 04 अक्तूबर 1978 को नई दिल्ली में पटौदी में हुआ था। सोहा क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और अभिनेत्री शर्मिला टैगोर की बेटी हैं। रॉयल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली सोहा ने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है। सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 से फिल्म 'दिल मांगे मोर' से की थी। इसके बाद सोहा को 'रंग दे बसंती', बंगाली फिल्म 'रंग दे महल' 'खोया खोया चांद', 'शादी नंबर 1', 'आहिस्ता आहिस्ता', 'मुंबई मेरी जान', 'दिल कबड्डी', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'तुम मिले', 'साउंडट्रैक', 'साहेब बीवी और गैंगस्टर', 'घायल वन्स अगेन' में देखा गया था।
निजी जिंदगी की बात करें तो सोहा अली खान ने एक्टर कुणाल खेमू से साल 2015 में शादी की थी। सोहा और कुणाल की एक बिटिया इनाया हैं।