फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टी में इस बॉलीवुड गाने पर जमकर झूमीं प्रिया प्रकाश, ऐसी अदाओं से लूट ली शाम, वीडियो वायरल

Fri, 04 May 2018 12:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 04 May 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
Watch Priya Prakash Varrier Singing Bollywood Song At Reception Party With Oru Adaar Love Cast
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram/ Ajmal Photography

प्रिया प्रकाश के सितारे इन दिनों बुलंद हैं। अपने एक्सप्रेशन से रातों-रात इंटरनेट सेनसेशन बनीं, डेब्यू फिल्म में रोल भी बढ़ा दिया गया, बॉलीवुड प्रोड्यूजर्स की भी लाइन लग गई, विज्ञापन मिला और अवॉर्ड भी। दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। वह जो भी कर रही हैं उसकी चर्चा, अच्छी या बुरी, सोशल मीडिया पर हो रही है। इसी फेहरिस्त में उनका एक और वीडियो जुड़ गया है।

Watch Priya Prakash Varrier Singing Bollywood Song At Reception Party With Oru Adaar Love Cast
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram/ Ajmal Photography
हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर एक रिसेप्शन पार्टी में पहुंचीं। यहां वह संजय दत्त की फिल्म के एक गाने पर जमकर झूमीं। 

 

Who wants to parttayyyy with Priya Varrier?? 🙌🙌 @voompla Funnnn scenes from a wedding that the social media attended recently 💥💥 FOLLOW 👉 @voompla INQUIRIES 👉 @ppbakshi . #voompla #bollywood #priyavarrier #priyaprakashvarrier #priya #bollywoodstyle #bollywoodfashion #bollywoodactress #mumbaidiaries #mumbaiscenes #mumbai #socialmediastar #socialmediaqueen #winkqueen #mastitime #shaaditime #shaadimagic #shaadiscenes #shaadidiaries #desiweddings #sareelove #sareeswag #simplegal #desivibes #delhidiaries #delhiscenes #desigirl #indianactress #bollywoodactresses #bollywoodstylefile

A post shared by Voompla (@voompla) on

Watch Priya Prakash Varrier Singing Bollywood Song At Reception Party With Oru Adaar Love Cast
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram/ Ajmal Photography

प्रिया प्रकाश को हिन्दी गाना गाते देखना उनके नॉर्थ इंडियन फैन्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। प्रिया प्रकाश ने संजय दत्त और शत्रुघ्न सिन्हा स्टारर फिल्म 'इंसाफ अपने लहू से' का मशहूर गाना 'हवा हवा खुशबू लुटा दे' गाना गाया। वैसे तो अर्जुन कपूर की फिल्म 'मुबारकां' में भी इस गाने का रीमिक्स वर्जन जोड़ा गया है। मगर प्रिया प्रकाश ने ओरिजनल गाना गाया जिसे हसन जहांगीर ने अपनी आवाज दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch Priya Prakash Varrier Singing Bollywood Song At Reception Party With Oru Adaar Love Cast
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram/ Ajmal Photography

प्रिया प्रकाश जिस पार्टी में गईं वहां उनकी डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की लगभग पूरी स्टार कास्ट मौजूद थी। फिल्म में अपने हीरो रोशन अब्दुल रहूफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। यूजर्स इस तस्वीर की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने तो इन दोनों को शादी तक कर लेने की सलाह दे डाली।

विज्ञापन
Watch Priya Prakash Varrier Singing Bollywood Song At Reception Party With Oru Adaar Love Cast
Priya Prakash Varrier - फोटो : Instagram

हाल ही में प्रिया प्रकाश को वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला है। मलयाली एक्ट्रेस ने अपना पहला अवॉर्ड डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' की टीम और इसके निर्देशक ओमर लुलु को समर्पित किया है। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड लेते हुए अपनी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'अपना पहला अवॉर्ड पाकर गर्व महसूस हो रहा है। वायरल पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर चुनने के लिए आउटलुक का शुक्रिया। यह अवॉर्ड ओमर इक्का और ओरू अदार लव की पूरी क्रू मेम्बर्स का है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed