फैन्स की बेसब्री को और बढ़ाने के लिए 'नागिन-3' का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। प्रोमो में रजत टोकस और करिश्मा तन्ना अपने हॉट अवतार में नजर आ रहे हैं। प्रोमो की शुरुआत चांदनी रात में नाग और नागिन के रोमांस से हुई।
'नागिन-3' का ट्रेलर रिलीज, देखते ही इन दो बॉलीवुड फिल्मों की आ जाएगी याद
प्रोमो में नागराज बने रजत टोकस और नागिन बनीं करिश्मा तन्ना चांदनी रात में इंसानी रूप में नजर आते हैं। दोनों प्यार भरे पल बिता रहे होते हैं, तभी कुछ लड़कों का झुंड वहां आ जाता है और नागराज की हत्या कर देता है और नागिन का रेप करते हैं।
इसके बाद एंट्री होती है एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी की। प्रोमो के मुताबिक करिश्मा तन्ना रेप करने वाले लड़कों से बदला लेने के लिए रूप बदलती है। इसी कड़ी में वह कभी अनीता हसनंदानी के रूप में दिखेंगी, तो कभी सुरभि ज्योति के। हालांकि, पहले प्रोमो में भी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के लुक का खुलासा नहीं किया गया।
एकता कपूर के शो 'नागिन-3' के पहले प्रोमो को देखने के बाद राजकुमार कोहली की फिल्म 'नागिन' और 'जानी दुश्मन-एक अनहोनी कहानी' की याद आ जाएगी। हालांकि, अभी तक शो के प्रसारण की तारीख और समय के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
'कलर्स टीवी' ने सोशल मीडिया पर 'नागिन-3' का प्रोमो रिलीज किया है-
A post shared by Colors TV (@colorstv) on