फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वहीदा रहमान को मध्यप्रदेश सरकार ने मुंबई में दिया 'किशोर कुमार सम्मान'

Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
अपूर्वा राय मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 05 Feb 2020 01:34 PM IST
विज्ञापन
Waheeda Rehman Conferred With Kishore Kumar Samman On Tuesday
किशोर कुमार सम्मान से नवाजी गईं वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला

सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री वहीदा रहमान मंगलवार को किशोर कुमार सम्मान 2018 से नवाजी गईं। यह मध्य प्रदेश का प्रतिष्ठित पुरस्कार है। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ ने वहीदा रहमान को उनके मुंबई में स्थित उनके घर जाकर यह सम्मान प्रदान किया। इस सम्मान के रूप में उन्होंने वहीदा रहमान को दो लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पट्टिका और शाल-श्रीफल से अलंकृत किया।

Waheeda Rehman Conferred With Kishore Kumar Samman On Tuesday
किशोर कुमार सम्मान से नवाजी गईं वहीदा रहमान - फोटो : अमर उजाला

इस सम्मान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वहीदा रहमान ने कहा, 'इस सम्मान के लिए मैं मध्य प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करती हूं। मुझे मध्य प्रदेश विशिष्ट वन्यजीवन और हरियाली की वजह से बेहद पसंद है।' गौरतलब है कि उन्हें यह सम्मान पिछले साल 13 अक्टूबर को गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदान किया जाना था। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते ऐसा नहीं हो सका। 

Waheeda Rehman Conferred With Kishore Kumar Samman On Tuesday
waheeda rahman varanasi - फोटो : waheeda rahman varanasi
उल्लेखनीय है कि यह सम्मान साल 1997 से शुरू किया गया था। पहली दफा यह सम्मान ऋषिकेश मुखर्जी को प्राप्त हुआ था। इसके बाद नसीरुद्दीन शाह, गुलजार, दिलीप कुमार और प्रियदर्शन जैसे कलाकारों को भी इस सम्मान से नवाजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Waheeda Rehman Conferred With Kishore Kumar Samman On Tuesday
वहीदा रहमान - फोटो : Self

50 के दशक में तेलुगू फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाली वहीदा की पहली हिंदी फिल्म सीआईडी थी। इस फिल्म का निर्देशन गुरुदत्त ने किया था। इसके अलावा उन्हें कागज के फूल, प्यासा, साहिब बीबी और गुलाम,  बागी और गाइड जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। वह हिंदी और तमिल फिल्मों के सात ही  तेलुगू और बंगाली सिनेमा का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्हें पद्मश्री से लेकर राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed