बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान भले ही इन दिनों पर्दे से दूर हैं, लेकिन अपने चैट शो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपना 'द इनविंसिबल्स' शो लॉन्च किया है। अरबाज के इस शो में उनके पिता सलीम खान और सौतेली मां हेलेन पहले मेहमान थे। अब खबर है कि बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा वहीदा रहमान शो के अगले एपिसोड में नजर आने वाली हैं। अरबाज के इस चैट शोस के आने वाले एपिसोड का टीजर आज यानी गुरुवार को रिलीज हो गया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने फिल्मी करियर के कुछ अनकहे किस्सों को साझा करती नजर आ रही हैं। रिलीज किए गए इस वीडियो में वहीदा अपने बचपनी की यादों और आकांक्षों के बारे में बात करती नजर आ रही हैं।
Waheeda Rehman : 'द इनविंसिबल्स' में वहीदा रहमान ने किया खुलासा, कहा- 'लकड़ी की गुड़िया' समझते थे लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी पांडेय
Updated Fri, 24 Feb 2023 08:56 AM IST
सार
वहीदा कहती है कि फिल्म 'प्यासा' के लिए गुरु दत्त से कहा गया था कि वह वहीदा को कास्ट करने की गलती कर रहे हैं। एक्ट्रेस आगे कहती है कि कहा उनसे कहा गया था कि वह 'बेकार' हैं और 'लकड़ी की गुड़िया' के समान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन