Alia Bhatt: आलिया के पक्ष में आया पूरा बॉलीवुड, करण से लेकर अनुष्का तक ने बुलंद की आवाज, कहा- शर्मनाक है ये
आलिया भट्ट की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर ली थीं, जिसके बाद अभिनेत्री अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं कर पाईं। ऐसे में अब बॉलीविड इंडस्ट्री के कई स्टार्स आलिया के सर्मथन में बोले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक आलिया भट्ट वैसे तो अक्सर खुशमिजाज अंदाज में स्पॉट की जाती हैं। लेकिन बीते दिन हमेशा हंसती-मुस्कुराती इस अभिनेत्री के साथ कुछ ऐसा हुआ कि आलिया का पारा चढ़ गया और वह सोशल मीडिया के जरिए जमकर बरसीं। मामले की गंभीरता का पता इस बात से लगाया जा सकता है कि आलिया ने पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई। दरअसल, बीते दिन आलिया भट्ट की कुछ प्राइवेट तस्वीरें एक न्यूज पोर्टल के दो लोगों ने चोरी-छिपे कैमरे में कैद कर लीं। यह तस्वीरें तब की हैं, जब वह अपने कमरे में बैठी हुई थीं। इस बात से गुस्साईं आलिया ने इंस्टाग्राम पर न्यूज पोर्टल की जमकर क्लास लगाई। अब इस वाकये पर कई बॉलीवुड स्टार्स ने आलिया को सपोर्ट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया है।
आलिया भट्ट ने क्या लिखा
आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'क्या आप मुझसे मजाक कर रहे हैं...मैं हर दोपहर की तरह नॉर्मली अपने घर के लिविंग एरिया में बैठी थी, तभी मुझे ऐसा लगा कि मुझे कोई देख रहा है..जैसे ही मैंने ऊपर देखा, दो आदमी मेरे घर के पड़ोस वाली बिल्डिंग पर कैमरा लिए खड़े थे। क्या ऐसा करना सही है क्या किसी को ऐसा करने की इजाजत मिल सकती है? क्या ये किसी की प्राइवेसी का हनन नहीं है? आपके और हमारे बीच में एक लाइन थी जो आज आपने क्रॉस कर दी है।’ इसके साथ ही आलिया ने अपनी पोस्ट में मुंबई पुलिस को भी टैग किया है।
Box Office Report: त्रिकोणीय मुकाबले में चमकी हॉलीवुड फिल्म, 'पठान' और 'शहजादा' का हाल जान नहीं होगा यकीन
अनुष्का शर्मा को याद आए अपने दिन
आलिया के साथ हुई इस घटना पर रिएक्ट करने वाले सेलेब्स में अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। अभिनेत्री ने न्यूज पोर्टल की पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा करते हुए लिखा,'ऐसा ये लोग पहली बार नहीं कर रहे हैं, जब इन लोगों ने ऐसी हरकत की हो। करीब दो साल पहले हम लोगों ने भी इन्हें इसी तरह से चोरी-छिपे हमारी तस्वीरें लेते देखा था। इसके बाद हमने इनकी जमकर क्लास लगाई थी। इन्हीं लोगों ने मेरी बेटी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जबकि हम लोगों ने मना किया था और प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने को कहा था।'
अर्जुन कपूर ने भी आलिया का पक्ष लेते हुए मीडिया द्वारा की गई इस हरकत को शर्मनाक बताया। अभिनेता ने लिखा, 'एकदम शर्मनाक... यह आज एक ऐसी चीज हुई है, जहां पर हर लिमिट को क्रॉस कर दी गई। एक महिला आज खुद अपने घर तक में सुरक्षित नहीं है। क्या उनका यह लिमिट क्रॉस करना सही है? इन्हीं लोगों पर हम भरोसा करते हैं और सोचते हैं कि ये फोटो ले रहे हैं, क्योंकि यह इनका काम है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी की प्राइवेसी भंग करने की कोशिश में जुट जाएं। मुंबई पुलिस, यह देखना नहीं, बल्कि किसी महिला को स्टॉक करना है।'
Swara Bhaskar: पठान की 1000 करोड़ की कमाई पर स्वरा ने कसा बायकॉट गैंग पर तंज, कह दी यह बात
करण जौहर का फूटा गुस्सा
आलिया भट्ट को अपनी बेटी का दर्जा देने वाले करण जौहर इस बात पर उसी तरह आग बबूला होते दिखे, जैसे किसी पिता को होना चाहिए। करण जौहर लिखते हैं, 'इस बात के लिए कोई क्लैरिफिकेशन नहीं है। यह बहुत ही घटिया हरकत की गई है। मनोरंजन जगत में मीडिया को और पैपराजी को हर कोई अपनी पर्सनल लाइफ में थोड़ा स्पेस देता है, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि आप किसी की जानकारी के बिना ही उसकी तस्वीरें शूट करने लगें। इसकी एक लिमिट होती है। कोई अपने घर में सुरक्षित महसूस कर सके, उसे इतना तो राइट है। यह बात एक्टर्स और सेलिब्रिटीज की नहीं, बल्कि बेसिक ह्यूमन राइट के बारे में है।'
करण, अर्जुन कपूर, अनुष्का शर्मा के अलावा जाह्नवी कपूर ने भी आलिया के साथ हुई इस घटना की जमकर निंदा की है। यह बहुत ही गलत और खराब हरकत की गई है। इन लोगों को मैंने भी कई बार मना किया, फिर भी यह मेरी बिना इजाजत के शूट करते हैं। मैं जब जिम के अंदर होती हूं तो मुझे शीशे में से देखते हैं और फोटोज क्लिक करते हैं। कुछ जगहें प्राइवेट होती हैं, कम से कम वहां तो ये हरकतें नहीं करनी चाहिए। मैं समझती हूं कि यह आपके काम का हिस्सा है पर आपको समझना होगा कि आपसी सहमति से चीजें होती हैं। हम पब्लिक फिगर हैं, आपका भी अपना काम है, पर यह नहीं कि आप कहीं पर भी हमें शूट करने लगें। बिना सहमति के अगर आप किसी के प्राइवेट स्पेस में आकर दखलअंदाजी इस तरह करते हैं तो यह गलत है।'