बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय की फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देकर फिल्म को 11 अप्रैल को रिलीज नहीं होने दिया। विवेक की इस फिल्म को बॉलीवुड से सपोर्ट नहीं मिला है इसलिए वो इस बात से बेहद नाराज हैं।
2 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
बीते दिनों कंगना रनौत ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका को बॉलीवुड स्टार्स का सपोर्ट नहीं मिलने का आरोप लगाया था। इसके चलते उन्होंने कई एक्टर्स को फटकार लगाई थी। अब विवेक ओबेरॉय ने बॉलीवुड स्टार्स को खूब फटकार लगाई है। विवेक ने कहा कि सेलेब्स पीएम के साथ सेल्फी तो ले लेते हैं लेकिन बायोपिक को सपोर्ट नहीं कर रहे।
3 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
Zoom TV से बातचीत में विवेक ओबेरॉय ने कहा- मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री एकजुट नहीं हैं। जब पद्मावत की रिलीज अटकी और लेजेंड डायरेक्टर संजय भंसाली के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो हमें साथ आना चाहिए। अगर 'माई नेम इज खान' अटक जाती तो हमें साथ आना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी के साथ सेल्फी पोस्ट करना आसान है।
4 of 6
Vivek Oberoi
- फोटो : ani
'एक इंडस्ट्री होने के नाते हमें साथ आने की जरूरत है। करीब 600 सिनमा से जुड़ी हस्तियां कह रही हैं कि बीजेपी को सरकार में दोबारा नहीं आना चाहिए। चलो उन्हें साथ होने दो, मैं उनका सम्मान करता हूं, उनके पास ऐसा करने के सभी अधिकार हैं।
विवेक ने आगे कहा- मैं खुश हूं, यही लोकतंत्र की निशानी है। लेकिन, ये सभी लोग जो बेबाक रहते हैं, कोई भी हमारी फिल्म के समर्थन में नहीं आया। यह हमारी फिल्म के साथ हो रहा है और वे हमारी फिल्म पर बैन लगाने की कोशिश कर रहे हैं। कोई एक शब्द नहीं, एक ट्वीट नहीं कर रहा। मेरे लिए, यह उचित नहीं है। यह उनके अपने सिद्धांत के प्रति ईमानदार नहीं है। यह एक दोहरा मापदंड है।