बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय पिछले कई दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की वजह से काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में वह पीएम मोदी का किरदार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म की रिलीज को लेकर काफी विवाद हुआ इसके बाद आचार संहिता का हवाला देते हुए चुनाव आयोग ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी है।
2 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : social media
गौरतलब है कि पीएम मोदी की बायोपिक के लिए विवेक ओबेरॉय को फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी एक्टर और मेकर्स का सपोर्ट नहीं मिल रहा है, इस वजह से वह काफी नाराज भी हैं। विवेक ओबेरॉय ने इन सितारों पर तंज कसते हुए 3 महीने पुरानी एक मुलाकात का जिक्र किया है, जिसमें कई फिल्मी सितारों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली थी।
3 of 5
PM with Bollywood Celebrities
- फोटो : Amar Ujala
पता हो कि बीती जनवरी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स को लेकर एक बैठक बुलाई थी। बैठक का उद्देश्य सिनेमा के भारतीय संस्कृति पर पड़ रहे प्रभाव और बदलाव को लेकर था। ऐसे में बॉलीवुड के नौजवान अभिनेता और अभिनेत्रियां इस बैठक में पहुंचीं। बैठक खत्म होने के बाद इस सभी ने पीएम मोदी संग एक सेल्फी ली जो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही थी।
4 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : file photo
इस सेल्फी का हवाला देते हुए विवेक ओबेरॉय ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद अपने सह- कलाकारों का जमकर मजाक भी उड़ाया। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी के साथ सेेल्फी लेना तो आसान है,लेकिन उनकी फिल्म को कई सपोर्ट नहीं कर रहा है। गौरतलब है कि कड़े संघर्ष के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' को 11 अप्रैल को रिलीज होना वाली थी लेकिन बाद में इसको भी टाल दिया गया।
5 of 5
Vivek Oberoi
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि हाल ही में देशभर मेें हो रहे आम चुनाव के देखते हुए चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की बायोपिक पर रोक लगा दी है। आयोग ने इस फिल्म पर रोक लगाने के पीछे आचार संहिता का हवाला दिया है। खबर की मानें तो कि पीएम मोदी की बायोपिक देश ही नहीं विदेशों में भी रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स की इसे भारत के अलावा 38 देशों में रिलीज करने की योजना बनाई है जिसपर फिलहाल चुनाव आयोग ने पानी फेर दिया है।