फिल्मों से ज्यादा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर विवेक ओबेरॉय अचानक फिर सुर्खियों में आ गए हैं। शुक्रवार को विवेक ने वर्ल्ड कप मैच में हुई भारतीय क्रिकेट टीम की हार को लेकर एक ट्वीट किया। इस पोस्ट के बाद यूजर्स भड़क गए और उन्होंने विवेक को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
टीम इंडिया की हार पर विवेक ओबेरॉय ने उड़ाया फैंस का मजाक, भड़के यूजर्स ने लगा दी क्लास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में भारत की हार को लेकर विवेक ओबरॉय ने जिफ को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मैच में भारतीय प्रशंसक का हाल इस व्यक्ति की तरह हुआ है।'
जिफ में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति सड़क पर चलते हुए सोचता है कि एक महिला उसकी तरफ आ रही है और वह उसे गले लगाने वाली है, लेकिन इसके बजाय महिला उसके पीछे चल रहे दूसरे आदमी को गले लगा लेती है।
This is what happened to Indian fans in the #WC semi finals! #CWC19 #WorldCupSemiFinal #INDvsNZ #indiavsNewzealand pic.twitter.com/JuayObK02R
इस पोस्ट को पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'कम से कम वह देश के लिए लड़े और सेमीफाइनल के मुकाबले तक पहुंचे, आपकी तरह नहीं जो हर बार फ्लॉप फिल्म के साथ दस्तक देते हैं। भारतीय टीम को सम्मान दीजिए।'
At least they fought for nation and reached to the semifinals not like you who’s just just getting knocked out with every flop movie. Show some respect to team india 🇮🇳
एक यूजर ने लिखा- असल में ऐश्वर्या हैं, जिन्होंने अभिषेक के लिए आपको छोड़ दिया। वहीं अन्य यूजर ने भी इसी ओर इशारा करते हुए कमेंट किया कि सूट वाला शख्स अभिषेक है और आप भी खुद को वहां ढूंढ सकते हैं।
Girl is Aish, Abhishek in Black suit and blue t shirt wala is Vivek Oberoi himself. Something similar happened between you and Aishwarya Rai.. she went for a taller, better looking and more talented person with a better family name.. you on the other hand became a Z grade actor of X grade movies..