फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म के 28 साल पूरा करते ही पूजा भट्ट हुईं इमोशनल, बोलीं- 'बहुत मुश्किल से संभालकर रखी हैं यादें'

Sat, 13 Jul 2019 11:51 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 13 Jul 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
Pooja Bhatt shares emotional post on social media after complete Dil Hai Ke Manta Nahin 28 year
Pooja Bhatt, Aamir Khan - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा पूजा भट्ट लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। पूजा भट्ट 90 के दशक की काफी मशहूर एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने 'सड़क', 'चाहत' और 'बॉर्डर' जैसी कई फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है। पूजा भट्ट ने अब अपनी 28 साल पुरानी फिल्म की यादों को ताजा किया। 

 
Pooja Bhatt shares emotional post on social media after complete Dil Hai Ke Manta Nahin 28 year
pooja bhatt - फोटो : twitter
पूजा भट्ट की फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' ने हाल ही में 28 साल पूरे किए हैं। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' की कहानी और गानों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म के 28 साल पूरे होने पर पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर की है। 
 
Pooja Bhatt shares emotional post on social media after complete Dil Hai Ke Manta Nahin 28 year
Dil Hai Ki Manta Nahin - फोटो : social media
पूजा भट्ट ने फिल्म 'दिल है के मानता नहीं' से जुड़ी अपनी और आमिर खान की एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'दिल है के मानता नहीं को आज 28 साल पूरे हो चुके हैं। इस फिल्म से जुड़ी तस्वीरें और यादें बहुत मुश्किल से बची हुई हैं। ये फिल्म आज भी उन लोगों को प्रभावित करती है जो इसे 100 से भी ज्यादा बार देख चुके हैं। फिल्मों को अपने आप को भी प्रभावित करने के लिए जीवित रहने की जरूरत है, ताकि आप खुद को प्रभावित कर सकें। यह एक निश्चित रूप से है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

28 years of Dil Hai Ke Manta Nahin today... the photos have barely survived,the memories and the feeling the film still infuses into people who re-watch it for the hundredth time as well as watch it anew remain fresh and intact! Films need to survive even your inability to be impressed with yourself to achieve cult status. This one certainly has ; ) #28yearsofdilhaikemantanahin #28yrsdhkmn #dilhaikemantanahin #maheshbhatt #visheshfilms #aamirkhan #poojabhatt #cultfilms #whenworkwasplay #🖤

A post shared by Pooja B (@poojab1972) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Pooja Bhatt shares emotional post on social media after complete Dil Hai Ke Manta Nahin 28 year
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि इन दिनों पूजा भट्ट अपनी सुपरहिट फिल्म 'सड़क' के सीक्वल 'सड़क 2'  की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म से वह काफी समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। इस फिल्म में पूजा भट्ट की बहन आलिया भट्ट भी दिखाई देंगी। महेश भट्ट के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सड़क 2' के लिए आलिया भट्ट इन दिनों जोर-शोर से तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
Pooja Bhatt shares emotional post on social media after complete Dil Hai Ke Manta Nahin 28 year
pooja bhatt and sanjay dutt
बता दें कि 'सड़क 2' से 20 साल बाद महेश भट्ट एक बार फिर निर्देशक की कुर्सी पर बैठे हैं। आखिरी बार उन्होंने 1999 में फ्लॉप फिल्म कारतूस का निर्देशन किया था। फिल्म 'सड़क' में संजय दत्त और पूजा भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस बार फिल्म में आलिया और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही साथ संजय दत्त और पूजा भट्ट भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed