'विष्णु पुराण' का प्रसारण डीडी भारती पर शाम सात बजे होता है। इसमें भगवान विष्णु के दस अवतारों से जुड़ी गाथाओं के बारे में दिखाया जा रहा है। अब तक प्रसारित हुए एपिसोड में कई अवतार दिखाए जा चुके हैं। 'विष्णु पुराण' का पहला प्रसारण जनवरी 2003 में हुआ था। इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं कि आज के एपिसोड में क्या दिखाया गया।
2 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
विष्णु पुराण में अब तक आपने देखा, संजीवनी मंत्र पाने के लिए देवराज इंद्र और दैत्य गुरु शुक्राचार्य का आमना सामना होता है। इधर भगवान विष्णु को शुक्राचार्य की निष्ठा पर इतना विश्वास होता है कि वह स्वयं इंद्र को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि दुश्मन के बल को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए और वह आज्ञा देते हैं कि किसी तरह उन्हें शुक्राचार्य की तपस्या भंग करनी होगी।
3 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
इधर इंद्र अपने अभिमान के आगे दैत्य गुरु शुक्राचार्य की शक्ति का अंदाजा नहीं लगा पाते और चुनौती स्वीकार कर लेते हैं। तभी इंद्र की बेटी जयंती अपने पिता से आज्ञा लेकर शुक्राचार्य के अनुष्ठान को भंग करने निकल पड़ती है। जयंती इधर शुक्राचार्य की तपस्या भंग करने के लिए यज्ञ कुंड में मिर्च डाल देती हैं।
4 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्राचार्य तड़प उठते हैं हालांकि, वह अपनी तपस्या भंग नहीं करते। जयंती अपने पाप का प्रायश्चित करने के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। इस अधर्म से नाराज भगवान शिव अपने भक्त शुक्राचार्य को तड़पता हुआ नहीं देख पाते और उन्हें संजीवनी मंत्र दे देते हैं। अपराधबोध से त्रस्त जयंती, शुक्राचार्य से शादी करने का प्रस्ताव रखती हैं। शुक्राचार्य उनके शादी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं।
5 of 5
विष्णु पुराण
- फोटो : social media
संजीवनी मंत्र देते हुए भगवान शिव शुक्राचार्य को कहते हैं कि शक्ति के मद में कभी इसका दुरुपयोग मत करना। बता दें महाभारत में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने विष्णु पुराण में भगवान विष्णु के साथ-साथ राम का किरदार भी निभाया था। वैदेही ने इस सीरियल में माता लक्ष्मी का किरदार निभाया था।