{"_id":"6a5256145f11cec3a3003f4d","slug":"vishal-dadlani-publicly-apologises-to-jasleen-royal-over-coldplay-controversy-2026-07-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं', विशाल ददलानी ने सबके सामने जसलीन से मांगी माफी; जानें क्या है मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं', विशाल ददलानी ने सबके सामने जसलीन से मांगी माफी; जानें क्या है मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:11 PM IST
सार
Vishal Dadlani: विशाल ददलानी ने जसलीन रॉयल के साथ अपना विवाद सुलझा लिया है। उन्होंने उन पर बयानबाजी करने के लिए सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। इस पर जसलीन भावुक हो गई हैं।
सिंगर विशाल ददलानी सबके सामने जसलीन रॉयल से माफी मांगकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने कोल्डप्ले से जुड़े विवाद पर उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगी है। 'इंडियन आइडल' के सेट का एक हालिया वीडियो सामने आया है, जिसमें विशाल, जसलीन से अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है। उन्होंने पिछले साल कोल्डप्ले के भारत कॉन्सर्ट के दौरान जसलीन की परफॉर्मेंस पर टिप्पणी की थी।
Trending Videos
2 of 5
जसलीन रॉयल
- फोटो : एक्स
विशाल ने मांगी माफी
विशाल ने कहा 'मैं जसलीन को काफी समय से जानता हूं और पिछले साल हमारे बीच एक विवाद हो गया था। मैंने एक मामले में कुछ ज्यादा कह दिया था। मुझे ऐसा नहीं कहना चाहिए था क्योंकि मैं सच में जसलीन के कंपोजिशन तारीफ करता हूं। हमारे पास ज्यादा महिला कंपोजर नहीं हैं। मुझसे गलती ये हुई कि मैं किसी तरह ऑर्गनाइजर को दोष दे रहा था, मगर मैंने गलत तरीके से बात कही। मैं आपसे सबके सामने माफी मांगना चाहता हूं। ऐसा करना जरूरी है।'
भावुक हुईं जसलीन
विशाल की माफी सुनकर भावुक हुईं जसलीन ने कहा 'मैंने हमेशा आपको अपना मेंटर माना है। मैंने छोटी-छोटी बातों के लिए आपको फोन किया है। तो, बस ऐसा लगा कि... मैं आपको एक मेंटर और दोस्त के तौर पर देखती हूं, इसलिए मुझे बुरा लगा। लेकिन कोई बात नहीं, हम सबकी अपनी-अपनी यात्राएं होती हैं। यह आपकी बहुत बड़ी बात है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जसलीन रॉयल
- फोटो : एक्स
ददलानी ने की थी टिप्पणी
यह मामला जनवरी 2025 का है, जब जसलीन ने भारत में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में ओपनिंग एक्ट के तौर पर परफॉर्म किया था। विशाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था 'मुझे सच में अफसोस है। मगर जब आप किसी खराब सिंगर को बड़े स्टेज पर बड़ी भीड़ के सामने खड़ा करते हैं, तो आप बस ज्यादा लोगों को यह दिखा रहे होते हैं कि वह व्यक्ति असल में गा नहीं सकता।'
विज्ञापन
5 of 5
विशाल ददलानी
- फोटो : एक्स
परफॉर्मेंस को बताया शर्मनाक
उन्होंने आगे लिखा 'दुख की बात है कि भारत में म्यूजिक लेबल का सिस्टम हमारे सबसे अच्छे टैलेंट को प्रमोट करने के लिए नहीं बना है। मैंने अभी कुछ क्लिप्स देखीं, हे भगवान... कितनी शर्मनाक बात है! देश, आर्टिस्ट, जनता और साथ ही 'म्यूजिक सीन' के लिए भी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।