बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली 11 जनवरी को एक नन्ही से परी के माता पिता बन गए। बेटी के पैदा होने की खुशी विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि उनके घर बेटी ने जन्म लिया है और वो चाहेंगे कि उनकी निजता का ख्याल रखा जाए। बता दें कि अनुष्का अभी भी अस्पताल में हैं और उनके ईर्द-गिर्द बेहद टाइट सिक्योरिटी है।
2 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरों की मानें तो अनुष्का से अस्पताल में मिलने की इजाजत उनके करीबी रिश्तेदारों को भी नहीं है। ये फैसला सिर्फ उनकी निजता ही नहीं बल्कि कोरोना को देखते हुए भी लिया गया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनो ही देश के बड़े सेलिब्रिटी हैं। ऐसे में उनसे मिलने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। ऐसे में विराट और अनुष्का ने अस्पताल में किसी से भी फूल या तोहफे ना लेने का फैसला किया है। बता दें कि अनुष्का ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी बिटिया को जन्म दिया है।
3 of 5
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : Social Media
एक तरफ बाहर के लोग तो अस्पताल में अनुष्का से मिलने नहीं आ सकते वहीं विराट ने अस्पताल के अंदर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैँ। अस्पताल की सिक्योरिटी इतनी टाइट है कि अगल बगल के कमरों में भर्ती मरीजों से मिलने वाले लोगों या अस्पताल स्टाफ को उनकी बेटी की झलक ना मिल सकें। इतना ही नहीं ये भी खबर है कि अस्पताल स्टॉफ को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी अनुष्का या उनकी बच्ची की तस्वीर ना क्लिक करें।
4 of 5
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कुछ समय पहले विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने कपल को बधाई देते हुए एक वीडियो साझा किया था जिसमें बच्चे का पैर नजर आ रहा था। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'खुशियां भर कर आई हैं.. घर में परी आई है।' विकास कोहली के इस वीडियो को कई यूजर्स ने बच्ची की पहली झलक मान ली और पोस्ट साझा करने लगे।
हालांकि ये वीडियो केवल बधाई देने के लिए है। यह अनुष्का और विराट की बेटी की तस्वीर नहीं है। फिलहाल विराट अभी अपनी बेटी को मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते। ऐसे में उनकी बच्ची की पहली झलक देखने के लिए फैंस को अभी लंबा इंतजार करना होगा।