अनुष्का और विराट की शादी इस साल का सबसे बड़ा इवेंट बन गई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने इटली की खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए। विराट ने ये गुड न्यूज खुद अपने ट्विटर अकाउंट पर फोटो शेयर कर दी।
अनुष्का के लिए विराट ने शादी में सुनाया रोमांटिक गाना, कुछ देर पहले ही वीडियो आया सामने
विराट-अनुष्का ने 4 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। फिर 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध गए। इन चार सालों में विराट और अनुष्का ने कभी किसी से कुछ नहीं कहा। यहां तक कि शादी जैसी बड़ी बात भी दुनिया से छिपाई।
Something that every Girl wishes from her Life Partner 😍@imVkohli SINGS for @AnushkaSharma and sets the Mood of the Mehfil❤️
.
.#VirushkaKiWedding #VirushkaKiShadi pic.twitter.com/wgatH6WNQu
लेकिन शादी की रस्मों के दौरान विराट ने अपने प्यार का इजहार बड़े ही रोमांटिक तरीके से किया। विराट को डांस करते तो आपने अक्सर देखा होगा। लेकिन इस बार उन्होंने बेहद खूबसूरत गाना अनुष्का को डेडिकेट किया।
विराट जितना अच्छा डांस करते हैं उतना ही अच्छा गाते भी हैं। विराट ने 'मेरे महबूब कयामत होगी' गाना गाकर महफिल लूट ली। इस छोटे से वीडियो में विराट ने अपनी मोहब्बत को अनुष्का के सामने बयां कर दिया।
🎥 | Anushka and Virat during their wedding ceremonies today 😍❤️ #VirushkaWedding pic.twitter.com/xxUa40Rsxi
बता दें कि 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। वहीं 26 दिसंबर को मुंबई में क्रिकेट और फिल्म जगत के दोस्तों के लिए दावत का बंदोबस्त किया गया है। रिसेप्शन के कार्ड की तस्वीर भी सामने आ गई है।