भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लॉकडाउन में क्वालिटी समय बिता रहे हैं। इन दिनों अक्सर ये कपल सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए नजर आता है। हाल ही विराट ने रविचंद्रन अश्विन के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में बातचीत की और इस दौरान उन्होंने अनुष्का को लेकर कहा कि वो निडर हैं।
भाजपा नेता की पत्नी से तलाक लेने की सलाह के बाद आया विराट कोहली का बयान, अनुष्का शर्मा को बताया निडर
इस बातचीत के दौरान जब अश्विन ने अनुष्का के साथ विराट की समझ के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया, 'अनुष्का मेरी मानसिकता और इसके विपरीत चलने वाली चीजों को समझ सकती हैं। जब दो लोग एक ही तरह से सोचते हैं, तो बातचीत आसान हो जाती है। वो मेरे बिना कहे मेरी बात समझ जाती हैं सिर्फ मेरी बॉडी लैंग्वेज को देखकर।'
अनुष्का की तारीफ करते हुए विराट ने कहा, 'एक अभिनेत्री या एक निर्माता के रूप में, एक प्रोजेक्ट के रूप में वह क्या करना चाहती हैं, उसका चयन वो सही जगह से करती हैं। वो एक ऐसी व्यक्ति हैं जो हमेशा सही काम करती हैं। वो अपने दिल की बात सुनती हैं और लक्ष्य तक पहुंचने से पहले उसका अनुसरण करती हैं। वो बिलकुल निडर हैं।'
बीते दिनों अनुष्का शर्मा की वेब सीरीज 'पाताल लोक' रिलीज हुई थी। शुरुआत में इस वेब सीरीज को प्रशंसकों की खूब वाहवाही मिली लेकिन कुछ दिनों बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। वेब सीरीज में गाजियाबाद से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल की तस्वीर का इस्तेमाल उनकी इजाजत के बगैर किया गया था। जिसे लेकर विवाद अब इतना गहरा गया कि भाजपा नेता ने विराट कोहली को अनुष्का से तलाक लेने तक की हिदायत दे दी।
याद दिला दें कि लॉकडाउन में विराट- अनुष्का सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। अनुष्का ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया था। उसके साथ कैप्शन में अनुष्का ने लिखा था, 'मैंने खुला घूमता हुआ एक डायनासोर देखा है।' दरअसल ये डायनासोर कोई और नहीं उनके पति विराट कोहली थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
पिता की तरह हूबहू दिखता है माधुरी दीक्षित का बेटा, लुक्स में स्टारकिड्स को देता है टक्कर
I spotted .... A Dinosaur on the loose 🦖🦖🦖🤪🤪🤪
A post shared by ɐɯɹɐɥS ɐʞɥsnu∀ (@anushkasharma) on