आखिरकार अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा-हमेशा के लिए एकदूजे के हो गए। लंबे समय से दोनों की शादी की अटकले चल रही थी। हालांकि ये खबर लीक होते ही अनुष्का के मैनेजर ने इस बात का खंडन भी किया था। मगर जिस तरह से 'इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता' ठीक उसी तरह ये बात भी सामने आ ही गई थी। दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने वाली अनुष्का ने इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया है।
शाहरुख खान और रणबीर कपूर उनके काम के मुरीद हैं। एक नजर डालते हैं अनुष्का की रील लाइफ केमेस्ट्री पर...अनुष्का ने 2009 में शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से डेब्यू किया था। उनकी केमेस्ट्री की खूब तारीफ हुई थी और दिग्गज फिल्म निर्देशक यश चोपड़ा ने भी इस केमेस्ट्री को फिल्म 'जब तक है जान' में भुनाया था। जल्द ही दोनों इम्तियाज अली की फिल्म में फिर एक बार रोमांस करते दिखेंगे।
अनुष्का को जितना शाहरुख के साथ पसंद किया जाता है उतना ही रणवीर सिंह संग वह जंचती हैं। 'बैंड बाजा बारात' हो या 'लेडिज वर्सेज रिकी बहल' या 2015 में आई 'दिल धड़कने दो', दोनों के रोमांस पर सिनेमाघरों में खूब सीटियां बजी थीं।
अनुष्का और रणबीर की साथ में पहली फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' भले ही बॉक्स आफिस पर कोई कमाल ना दिखा पाई हो लेकिन दोनों की जोड़ी ने अपना कमाल जरूर दिखाया था। पिछले साल आई फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में दोनों ने बेस्ट फ्रेंड्स बनकर सभी के दिलों पर छा गए थे।
पढ़ें: 12 साल की अनुष्का पर फिदा हो गया था ये लड़का
सलमान खान के साथ अनुष्का पहली ही फिल्म में छा गई थीं। सुल्तान को लोगों ने इतना पसंद किया था कि फिल्म ने अपने पहले ही दिन 36 करोड़ की कमाई कर ली थी। फिल्म में गानों से लेकर कुश्ती के अखाड़े में, दोनों ने अपनी केमेस्ट्री से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था।