इंग्लैंड की धरती पर उनके ही धुरंधरों को क्लीन स्वीप करने का विराट कोहली का सपना अधूरा रह गया। तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम को पटखनी दे दी। इसी के साथ भारत के नंबर 1 टीम बनने के सपने पर भी ग्रहण लग गया। ऐसे में कप्तान कोहली का मायूस होना लाजमी है। मगर अनुष्का शर्मा और टीम के अन्य खिलाड़ी उनका आत्मविश्वास बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
2 of 5
Virat Anushka
- फोटो : Instagram
भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है जिसमें वह विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। साथ में हार्दिक पांड्या भी मौजूद हैं। ये चारों विदेश में रेल यात्रा का आनंद उठा रहे हैं। क्रिकेटर ने फोटो पोस्ट करते हुए #UKDiaries हैशटैग दिया।
3 of 5
Virat Anushka
- फोटो : Instagram
ट्रेन में बैठकर भी ये चारों सेलिब्रिटीज खुश नजर आ रहे हैं। फोटो देख आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि क्या ये सभी भारतीय रेल में बैठकर भी ऐसा ही अनुभव कर पाएंगे! बहरहाल, विराट कोहली मैच और अभ्यास से फुर्सत मिलते ही पत्नी के साथ सैर सपाटा करते नजर आ रहे हैं। उनकी इस ट्रिप की अब तक कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।
इससे पहले विराट कोहली ने एक फोटो शेयर की थी जिसमें अनुष्का शर्मा उनको किस करती नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो की तुलना अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर और मंगेतर हैली बाल्डविन से की गई थी। उस जोड़ी ने भी कुछ दिन पहले ऐसे ही पोज में रोमांटिक फोटो शेयर की थी।
विराट कोहली जब मैच के अभ्यास में व्यस्त होते हैं, तब अनुष्का अकेले ही घूमने निकल जाती हैं। वहीं, मैच के वक्त पूरे टाइम दर्शक दीर्घा में बैठकर वह विराट कोहली का मनोबल बढ़ाती रहती हैं। इस बीच फ्लाइंग किस और मैच जीतने के बाद एक दूसरे को गले लगाने का दौर भी बदस्तूर जारी है। सीरीज का अगला और आखिरी मैच मंगलवार शाम को है।