तेलुगू अभिनेता विश्वाक सेन इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए इस वीडियो में विश्वाक सेन एक चैनल को इंटरव्यू देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, बाद इस साक्षात्कार के दौरान चीजें खराब होने के बाद टीवी एंकर द्वारा उन्हें इंटरव्यू से जाने के लिए कहा गया। मामला सोमवार का है जब अभिनेता अपनी एक फिल्म के सिलसिले में एक चैनल के इंटरव्यू में पहुंचे। इस दौरान उनका यह इंटरव्यू पूरी तरह गलत दिशा में चला गया जब अभिनेता और चैनल की एंकर के बीच बहसबाज शुरू हो गई।
Vishwak Sen: इंटरव्यू के दौरान एंकर ने विश्वाक सेन से कहा 'गेट आउट', जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Tue, 03 May 2022 04:46 PM IST
सार
तेलुगु अभिनेता विश्वाक सेन इन दिनों अपने एक इंटरव्यू को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन