एक्टर विनोद मेहरा अपनी सहज अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 70 और 80 के दशक में विनोद मेहरा एक ऐसे एक्टर उभरकर सामने आए जिनकी एक्टिंग की शैली से सभी प्रभावित हुए। विनोद मेहरा ने महज 45 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने करीब 100 से ज्यादा फिल्में की हैं। 30 अक्टूबर 1990 में विनोद मेहरा का निधन मुंबई में हुआ था।
2 of 8
vinod mehra
- फोटो : file photo
विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। विनोद मेहरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर बाल कलाकार की थी। उस वक्त उनकी उम्र केवल 13 साल थी। फिल्म रागिनी में विनोद मेहरा को बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।
3 of 8
vinod mehra
- फोटो : file photo
फिल्मों में लगातार ऑफर के बाद भी विनोद मेहरा का मन नहीं लगा। साल 1965 में विनोद मेहरा एक बड़े प्राइवेट कंपनी में मार्केटिंग की नौकरी करने लगे थे। इसी दौरान दोस्तों के कहने पर उन्होंने ऑल इंडिया टैलेंट कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया। इस कॉन्टेस्ट के फाइनल में उनकी टक्कर राजेश खन्ना से हुई। राजेश खन्ना विजेता बने जबकि विनोद मेहरा दूसरे नंबर पर रहे।
4 of 8
vinod mehra
- फोटो : file photo
साल 1971 में फिल्म एक थी रीता से विनोद मेहरा ने बतौर युवा एक्टर डेब्यू किया। उनका फिल्मी करियर काफी अच्छा चल रहा था हालांकि उनकी मां को शादी की चिंता होने लगी। विनोद मेहरा अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने मां के कहने पर मीना ब्रोका से अरेंज मैरिज कर ली। शादी के कुछ ही दिन बीते थे कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल में इलाज के बाद विनोद की जान को बचाया जा सका।
5 of 8
vinod mehra
- फोटो : file photo
फिल्में करने के दौरान विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। उन्होंने मीना को तलाक दिए बिना बिंदिया से शादी कर ली। बाद में उनकी पहली पत्नी ने तलाक दे दिया। बिंदिया से भी विनोद मेहरा का रिश्ता ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। विनोद मेहरा को छोड़कर उन्होंने निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली।