'बिग बॉस' में चैलेंजर के तौर पर एंट्री करने वाले विकास गुप्ता अब घर से बाहर हो हए हैं। 'बिग बॉस' के घर में विकास अक्सर सुर्खियों में बने रहें और उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे भी किए। लेकिन अब एक बार फिर से विकास चर्चा में आ गए हैं और इसकी वजह बेहद हैरान करने वाली है। विकास गुप्ता एक शख्स पर मानहानि का मुकदमा करने जा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अन्य दो स्टार्स को कल तक माफी मांगने को भी कहा है।
2 of 5
विकास खोकर
- फोटो : Instagram
बता दें कि रियलिटी शो रोडीज के विजेता रहे विकास खोकर ने एक इंटरव्यू के दौरान विकास गुप्ता पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने उनसे उनके प्राइवेट पार्ट्स की फोटोज मांगी थीं। उन्होंने कहा था, 'जब मैं 2012 में रोडीज का विजेता बनकर आया तो मुझे कई लोगों के ऑफर मिलने लगे थे। मुझे कुछ ऐसे भी लोग मिले जो सेक्सुअली समझौता करने पर अच्छे ऑफर देने और स्टार बनाने के लिए भी तैयार थे। विकास गुप्ता भी ऐसे ही लोगों में से एक थे। उन्होंने बेहद गलत तरीके से मुझे अपनी शारीरिक जरूरतें पूरी करने के लिए अप्रोच किया था।'
3 of 5
विकास गुप्ता और विकास खोकर
- फोटो : Instagram
अब विकास खोकर के इन आरोपों पर विकास गुप्ता का रिएक्शन आया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खोकर के मैसेज के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए और कहा कि सारे आरोप गलत हैं। नई वीडियो में विकास गुप्ता कह रहे हैं, 'पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा और विकास खोकर फेम के लिए उनकर आरोप लगा रहे हैं। अगर मैंने आपके साथ गलत किया है तो आप मेरे पीछे क्यों पड़े हैं। क्यों आप लोग मुझसे मिलना चाहते हैं। आप लोग मेरी तारीफ क्यों करते हैं। ये बात कहते हुए विकास गुप्ता ने अपने व्हाट्स एप चैट्स भी वीडियो में शेयर किए हैं।'
4 of 5
पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा
- फोटो : Instagram
आगे विकास गुप्ता ने कहा, 'इससे पहले भी 2 बार मुझपर आरोप लगाए जा चुके हैं। हर बार मैंने इन लोगों को माफ किया है लेकिन इस बार नहीं। मैं इन सभी लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने जा रहा हूं। अगर कल तक इन लोगों ने मुझसे लिखित में माफी नहीं मांगी तो मैं इनको कोर्ट लेकर जाऊंगा।' बता दें कि विकास गुप्ता ने पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा से भी माफी मांगने को कहा है। इसे लेकर उन्होंने कहा, 'पार्थ और प्रियांक को मुझसे माफी मांगनी ही होगी। मेरे पास इस बात का सबूत है कि पार्थ समथान, प्रियांक शर्मा और विकास खोकर तीनों झूठ बोल रहे हैं।'
खैर, ये पहली बार नहीं है जब विकास गुप्ता चर्चा में हैं। इससे पहले विकास गुप्ता ने अर्शी खान पर आरोप लगाया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि अर्शी ने उनके लिए गड्ढा खोदा और उनके खिलाफ प्लानिंग की। अर्शी ने उन्हें 'मीटू' को लेकर भी धमकाने की कोशिश की थी। उस वक्त उन्होंने अर्शी पर भी केस करने की बात कही थी।