उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर विकास दुबे को शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया है। पिछले हफ्ते कानपुर के बिकरू गांव में उसे पकड़ने के लिए गए पुलिसकर्मियों पर उसने और उसके साथियों ने मिलकर गोलियां चला दी थीं। जिसमें आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। इस घटना को अंजाम देने के बाद विकास दुबे बीते एक हफ्ते से फरार चल रहा था। जिसको गुरुवार को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।
विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म से जुड़ा मनोज बाजपेयी का नाम तो अभिनेता ने ऐसा दिया रिएक्शन
विकास दुबे का मामला मीडिया में काफी चर्चा में रहा। इस बीच मीडिया में इस तरह की खबरें भी चलने गईं कि बॉलीवुड में जल्द ही विकास दुबे पर फिल्म बन सकती है। इतना ही नहीं इस बात का भी दावा किया गया कि विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसको लेकर अब मनोज बाजपेयी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
मनोज बाजपेयी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। जैसे ही विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में मनोज बाजपेयी का नाम जोड़ा तो इस खबर पर अभिनेता ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया दी। मनोज बाजपेयी ने इस खबर को गलत बताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वायरल हो रही फर्जी खबर को साझा करते हुए लिखा, 'गलत खबर।'
Wrong news ! https://t.co/Xp8IfDtikV
इसके बाद से मनोज बाजपेयी का सोशल मीडिया पर यह ट्वीट वायरल हो रहा है। बात करें गैंगस्टर विकास दुबे की तो उसने आठ पुलिसकर्मियों पर दो जुलाई को हमला किया था। जिसके बाद से वह फरार था। गुरुवार सुबह उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया था। मध्यप्रदेश पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी का श्रेय लिया और उसे गुरुवार रात को यूपी एसटीएफ को सौंप दिया।
यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विकास दुबे जब कानपुर लाया जा रहा था, तब रास्ते में उसकी एसयूवी पलट गई। विकास दुबे गाड़ी पलट जाने के बाद पुलिसकर्मी की पिस्तौल लेकर भाग रहा था। उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो वह नहीं रुका जिसके बाद आत्मरक्षा में उस पर फायरिंग की गई जिसमें वह घायल हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
पढ़ें: राजनेताओं के बच्चे हैं बॉलीवुड के ये छह सितारे, कोई हुआ मशहूर तो किसी ने पिता के साथ शुरू की राजनीति