फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के लिए मोहताज हुई 80 के दशक की ये एक्ट्रेस, किराए पर उठाया पति का कमरा, बेचनी पड़ी कार

Thu, 04 May 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा
amarujala.com- Written by : भ्ाावना श्ार्मा Updated Thu, 04 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
Vijayta Pandit facing tough time: Makers Of Ramayana Serial Cheated Me Of Rs 1.65 Crore
व‌िजेयता

1980 में आई फिल्म 'लव स्टोरी' की 'पिंकी' का रोल निभाने वाली विजेयता पंडित आज बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। विजेयता म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की पत्नी हैं। विजेयता ने फिल्म मेकर रामानंद सागर के बेटै मोती सागर के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। इस मामले में उन्होंने मोती सागर को लीगल नोटिस भेजा है।

पैसों की मोहताज हुई 80 के दशक की ये एक्ट्रेस, किराए पर उठाना पड़ा पति का म्यूजिक और बेच दी कार

Vijayta Pandit facing tough time: Makers Of Ramayana Serial Cheated Me Of Rs 1.65 Crore
व‌िजेयता

विजेयता का आरोप है कि मोती सागर को एक बंगला खरीदने के लिए 1.65 करोड़ रुपए दिए थे। लेकिन अब वो उसे नहीं लौटा रहे हैं। वहीं इस बारे में मोती सागर का कहना है कि आदेश श्रीवास्तव ने दो साल पहले उनसे 2.28 करोड़ रुपए उधार लिए थे। अब ऐसे में वो पैसे नहीं लौटाना चाहते। विजेयता अब मोती सागर पर लीगल एक्‍शन लेने की तैयारी कर रही हैं।

ये भ्‍ाी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने लगाई रिकार्डों की झड़ी, 11 नए रिकॉर्ड

पैसों की मोहताज हुई 80 के दशक की ये एक्ट्रेस, किराए पर उठाना पड़ा पति का म्यूजिक और बेच दी कार

Vijayta Pandit facing tough time: Makers Of Ramayana Serial Cheated Me Of Rs 1.65 Crore
व‌िजेयता

हाल ही में स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि मैं हंसू या रोऊं। आदेश, मोती से एक बंगला खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्हें 1.65 करोड़ रुपए दिए गए थे। उसके बाद आदेश बीमार पड़ गए। उनके निधन के बाद ये डील टल गई। अब मुझे पैसों की जरूरत है और मैं उनसे पैसे वापस मांग रही हूं। लेकिन वो देने को तैयार नहीं हैं।'

ये भी पढ़े- बाहुबली... फिल्म देखते हुए पलके झपकाना भूल गए दर्शक! जानें, क्या बोले

विज्ञापन
विज्ञापन

पैसों की मोहताज हुई 80 के दशक की ये एक्ट्रेस, किराए पर उठाना पड़ा पति का म्यूजिक और बेच दी कार

Vijayta Pandit facing tough time: Makers Of Ramayana Serial Cheated Me Of Rs 1.65 Crore
व‌िजेयता

विजेयता एक्ट्रेस के साथ एक पॉपुलर सिंगर भी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने पैसे वापस लेकर रहूंगी। मैं सिर्फ अपने पति के पैसे मांग रही हूं। आदेश उस समय कोमा में थे। उस समय मेरे बेटे अवितेश ने मोती सागर से पैसे मांगे। लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया। जब आदेश बीमार थे तो उन्होंने मोती सागर को कई बार फोन भी किया लेकिन उन्होंने एक बार भी फोन नहीं उठाया।'

ये भी पढ़े-  बाहुबली का कालकेय असल जिंदगी में है बहुत शर्मीला, 6 साल की बेरोजगारी के बाद मिली थी फिल्म

विज्ञापन

पैसों की मोहताज हुई 80 के दशक की ये एक्ट्रेस, किराए पर उठाना पड़ा पति का म्यूजिक और बेच दी कार

Vijayta Pandit facing tough time: Makers Of Ramayana Serial Cheated Me Of Rs 1.65 Crore
व‌िजेयता

विजेयता ने आदेश के पैसे उधार लेने वाली बात को भी गलत बताया। उन्होंने कहा, 'ये बहुत मुश्किल दौर है। मैं किसी से मदद नहीं लेना चाहती। जो आदेश मेरे लिए छोड़ गए हैं उसी में गुजारा करना चाहते हैं। हमने अपनी कार तक बेच दी है। आदेश जी का म्यूजिक रूम भी किराए पर उठाना पड़ा है।'

ये भ्‍ाी पढ़ें- पिता के अंतिम संस्कार पर भावुक दिखे अक्षय खन्ना, देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed