तमिल अभिनेता थवासी (Thavasi) इन दिनों कैंसर से जूझ रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है। खबर सामने आने के बाद कई अभिनेताओं ने थवासी की मदद की है। शिवकार्तिकेयन के बाद अब मक्कल सेल्वन विजय सेतुपति और सिलांबरासन टीआर ने परिवार को आर्थिक सहायता दी।
2 of 5
विजय सेतुपति
- फोटो : फिल्म
जानकारी के मुताबिक, सिलांबरासन टीआर और विजय सेतुपति ने थवासी को एक-एक लाख रुपये दिए। अभिनेता के प्रशंसकों ने उनके इस कार्य की सराहना की है। विजय सेतुपति के अच्छे दोस्त और अभिनेता सौंदर राजा ने व्यक्तिगत रूप से थवासी से मुलाकात की और 10 हजार रुपये सौंपे। सौंदर राजा ने थवासी से उनका हाल चाल पूछा।
3 of 5
थवासी
- फोटो : instagram: seenuramasamy
सूत्रों का कहना है कि कई अभिनेता और निर्माता थवासी तक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें उचित उपचार मिले और कैंसर के खिलाफ लड़ाई जीत सकें। बहरहाल, ट्विटर पर विजय सेतुपति, सिलांबरासन और शिवाकार्तिकेयन ने अपने प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
4 of 5
थवासी
- फोटो : instagram: seenuramasamy
रिपोर्ट के मुताबिक कॉमेडी अभिनेता सूरी ने थवासी को 20 हजार रुपये दिए और वादा किया कि आने वाले दिनों में वे और भी मदद पहुंचाएंगे। गौरतलब है कि थवासी ने तमिल सिनेमा की कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है। इस समय वह बेहद गंभीर हालत में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया था।
5 of 5
थवासी
- फोटो : twitter: @prabhaharish07
वीडियो में वह अपने इलाज के लिए मदद मांगते हुए दिखाई दिए। वीडियो में थवासी को पहचान पाना भी मुश्किल है। वह कैंसर की वजह से काफी दुबले-पतले नजर आ रहे हैं। थवासी अपने फैंस से मदद की अपील करते हुए कह रहे हैं, 'मेरा सिनेमा में 30 साल से ज्यादा का करियर है। मैंने फिल्म कीजहक्कु चीमाईले से लेकर अन्नथा (अभी रिलीज नहीं हुई) तक में अभिनय किया है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी इस तरह की बीमारी का शिकार हो जाऊंगा। मैं कुछ भी करने लायक नहीं हूं।'