एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा जल्द ही फिल्म कुशी में नजर आने वाले हैं। फिलहाल दोनों इस फिल्म की शूटिंग कश्मीर में कर रहे हैं। इस बीच खबर है कि शूटिंग के दौरान विजय और सामंथा घायल हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक स्टंट सीन के दौरान दोनों चोटिल हो गए। अभिनेता की टीम के एक सदस्य ने इस बात की पुष्टि की है। क्रू के एक सदस्य के मुताबिक, सामंथा और विजय कश्मीर के पहलगाम इलाके में एक स्टंट सीक्वेंस कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चोटें आईं। दृश्य बहुत कठिन था।
Kushi: शूटिंग के दौरान घायल हुए विजय देवरकोंडा और सामंथा, गहरे पानी में गिरी गाड़ी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 23 May 2022 04:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन