फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों अपनी पहली निर्देशित फिल्म 'मणिकर्णिका-द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म 100 करोड़ के करीब है लेकिन फिल्म जगत के लोगों से साथ ना मिलने पर अभिनेत्री का गुस्सा सातवें आसमान पर है। ऐसे में कंगना ने भी किसी को प्रत्यक्ष तो कुछेक को अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा। अब उनके सपोर्ट में एक और फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन उतरी हैं और उन्होंने यह फिल्म देखी और तारीफ भी की...
तनुश्री के बाद अब विद्या बालन ने भी दिया कंगना रनौत का साथ, 'मणिकर्णिका' के लिए बोले ये मीठे बोल
'द डर्टी पिक्टर' अभिनेत्री विद्या ने एक इंटरव्यू में कंगना की फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि 'मैं कई समय से युद्ध पर आधारित फिल्में देखती आ रही हूं, लेकिन कंगना की फिल्म में मुझे बहुत कुछ अलग देखने को मिला, फिल्म में कंगना का काम और लगन देखते ही बनती है और मैं हैरान भी हूं कि उन्होंने कैसे अकेले ही ये सब संभाला, मैं पूरी टीम को इसके लिए बधाई देना चाहती हूं।'
बता दें कि इससे पहले कंगना को हाल ही में अभिनेत्री आलिया भट्ट को लेकर बयान देते हुए सुना गया था जिसमें उन्होंने आलिया को फिल्म मेकर करण जौहर की कटपुतली बताया था। जिसके बाद से चारों तरफ कंगना का ही नाम गूंज रहा है। ऐसे में कई स्टार्स के सपोर्ट करने के बाद अब तनुश्री दत्ता ने भी कंगना की इस बात के लिए तारीफ की थी।
बता दें कि कंगना के इस बयान के बाद अभिनेता अनुपम खेर ने भी उनकी सराहना की थी। अनुपम ने कहा था कि कंगना महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण है और साथ ही उन्हें रॉकस्टार भी बताया था। ऐसे में कंगना का सपोर्ट करते हुए तुनश्री ने भी उनके विरोधियों पर धावा बोला था। तनुश्री ने कहा था 'कंगना को फिल्म इंडस्ट्री में कहीं से भी सपोर्ट नहीं मिल रहा क्योंकि वे लोग उनके टैलेंट और काम से चिढ़ रहे हैं।
#KanganaRanaut is a ROCKSTAR. She is brilliant. I applaud her courage and performances. She is also the real example of #WomenEmpowerment.:) https://t.co/WeFgWsdiSW
— Anupam Kher (@AnupamPKher) February 9, 2019
दरअसल, फिल्म 'मणिकर्णिका' को लेकर कंगना रनौत लगातार खबरों में बनी हुई हैं। बीते दिनों कंगना रनौत ने बॉलीवुड स्टार्स पर उनकी फिल्म को सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। हाल ही कंगना ने दूसरी बार आलिया भट्ट पर निशाना साधते हुए उन्हें करण जौहर की कठपुतली बताया था। कंगना के इस बयान पर अब आलिया भट्ट ने भी जवाब देते हुए उनसे पर्सनली मिलने की बात कही थी।