कपिल शर्मा और कृष्णा अभिषेक को हमेशा से एक-दूसरे का प्रतिद्वंदी माना जाता रहा है । अब वो दोनों एक-दूसरे के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में काम कर रहे हैं । हाल ही में कृष्णा ने कपिल और अपनी बॉन्डिंग के बारे में बात की।
उन्होंने कहा कि कपिल में कुछ चीजें बहुत अच्छी हैं । ये सब उन्हें पहले नहीं पता था । कृष्णा ने कपिल की वफादारी की बहुत तारीफ की । कृष्णा ने ये भी कहा कि टीवी पर उनकी वापसी सिर्फ कपिल की वजह से हुई है । साथ ही उन्होंने भारती को भी शो में काम दिया ।
कृष्णा कहते हैं, 'हम दोनों अपना अलग शो बनाना चाहते थे और चाहते थे वो टॉप रैंकिंग पर रहे। जब मेरे पिता का निधन हुआ तो तुरंत कपिल का फोन आया । मेरा पर्सनल इक्वेशन कपिल के साथ कभी खराब नहीं रहा ।' कृष्णा ने बताया कि कैसे उनके बीच सबकुछ नॉर्मल हो गया ।
कृष्णा कहते हैं, 'हमने एक-दूसरे को हमेशा इज्जत दी है । जब मुझे कपिल शर्मा शो ऑफर हुआ तो मैंने सोचा भारती होगी तो अच्छा होगा । हम तीनों ने कॉमेडी सर्कस में साथ काम किया था । मैं कपिल से काफी समय बाद मिला और पहली ही मीटिंग में सब ठीक हो गया ।'
कपिल की तारीफ करते हुए कृष्णा कहते हैं, 'शो में सबसे अच्छी बात ये होती है कि जैसे ही मेरी एंट्री होती है तो कपिल अपनी सीट छोड़कर खड़े हो जाते हैं और मुझे दे देते हैं । हम दोनों शो में एक-दूसरे की खिंचाई भी करते हैं लेकिन कोई बुरा नहीं मानता ।'