ये तो सभी जानते हैं कि एक वक्त पर शाहरुख खान का नाम एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर के चर्चे इस कदर आम थे कि शाहरुख और गौरी के रिश्ते में दरार आने की नौबत तक आ गई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख ने एक बार प्रियंका चोपड़ा को शादी के लिए प्रपोज किया था और प्रियंका ने रिजेक्ट कर दिया था ?
शादी के लिए शाहरुख खान ने किया था प्रियंका को 'प्रपोज', ये रहा सबूत
ये बात तब की है जब प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड पेजेंट में भाग ले रहीं थीं और उसके फाइनल राउंड में शाहरुख ने एक सवाल पूछते हुए उन्हें प्रपोज किया था।
शादी के लिए शाहरुख खान ने किया था प्रियंका को 'प्रपोज', ये रहा सबूत
स्टारडस्ट ने एक फ्लैशबैक वीडियो शेयर किया है जिसमें शाहरुख ब्यूटी कॉन्टेस्ट के फाइनल राउंड में प्रियंका से ये पूछते नजर आ रहे हैं कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो एक खिलाड़ी से शादी करेंगी, बिजनेसमेन से या फिर उन जैसे फिल्म स्टार से।
इस पर प्रियंका जवाब देती हैं कि वो उन जैसे फिल्म स्टार से शादी करने के बजाय एक खिलाड़ी से शादी करना चाहेंगी। इसकी भी उन्होंने अपनी वजह बताई जो आप इस वीडियो को देखकर पता लगा सकते हैं।
शादी के लिए शाहरुख खान ने किया था प्रियंका को 'प्रपोज', ये रहा सबूत
ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि उस वक्त शाहरुख एक बड़े स्टार थे जबकि प्रियंका ने तब फिल्म इंडस्ट्री में कदम भी नहीं रखा था। हालांकि बाद में उनके बॉलीवुड में कदम रखने के बाद शाहरुख और प्रियंका ने कई फिल्मों में साथ काम किया और काम करने दौरान ही दोनों के बीच नजदीकियों की खबरें भी खूब आईं।
शादी के लिए शाहरुख खान ने किया था प्रियंका को 'प्रपोज', ये रहा सबूत
इन नजदीकियों की वजह से शाहरुख की पारिवारिक जिंदगी में परेशानियां आने लगीं और फिर दोनों ने अपने कदम पीछे हटा लिए।