बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने गानों को लेकर तो कभी पति संग अपनी प्यारी तस्वीरों को लेकर। फैंस को उनका हर अंदाज काफी पसंद आता है और उनकी तस्वीरों पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देते हैं। इसी बीच नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा नैचुरल ब्यूटी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। जबकि बैकग्राउंड में रोहनप्रीत सिंह उनके लिए गाना गा रहे हैं। वीडियो के खत्म होने से पहले नेहा कहती नजर आ रही हैं, "आई लव यू, बेबी।" साथ ही नेहा ने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'तुम जैसी हो, तुम सुंदर हो। पति रोहनप्रीत सिंह बैकग्राउंड में गाना गा रहे हैं जो ओरिजिनल गाना गाया और लिखा टोनी कक्कड़ भइया ने है। कोई फिल्टर नहीं लगाया हुआ है।'
वीडियो: नेहा कक्कड़ का नो मेकअप लुक देख फैंस हुए दीवाने, पति रोहनप्रीत बोले- सबसे सुंदर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 27 May 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन