मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर नेहा कक्कड़ अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। इन दिनों नेहा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नेहा अपनी मम्मी के सिर में चंपी करती हुई दिखाई दे रही हैं। दरअसल, हाल ही में नेहा अपनी मम्मी के यहां गईं और वहां परिवार के साथ समय बिताया।
मायके में मां की सेवा करती नजर आईं नेहा कक्कड़, सिर की मालिश करते हुए वीडियो हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वह मम्मी को सिर में ऑयल मसाज कर रही हैं। बेटी का ऐसा प्यार और मसाज देखकर मम्मी बोल रही हैं, 'इतने नन्हे-नन्हें हाथों से इतनी प्यारी मसाज दे रही है। मेरा बाबू बस, बस। अरे मेरे बाबू, बहुत हो गया। नन्हे-नन्हे हाथों से इतनी मेहतन कर रही बिटिया।'
इस वीडियो को नेहा कक्कड़ के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'मम्मी पापा के घर पर मम्मा की सेवा..रोहनप्रीत सिंह, आपका बहुत धन्यवाद, इस खास लम्हे को कैद करने के लिए।' इसमें नेहा पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं।
नेहा के इस वीडियो पर उनके भाई और सिंगर-कंपोजर टोनी कक्कड़ ने कमेंट किया है। टोनी लिखते हैं, 'यह बिल्कुल प्योर है...' वहीं, रोहनप्रीत सिंह ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "सबसे बेस्ट चीज है करने के लिए...।
नेहा कक्कड़ के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका सॉन्ग 'गले लगाना है' रिलीज हुआ है। इस गाने में निया शर्मा और टीवी एक्टर शिविन एक साथ नजर आए हैं। वहीं, इससे पहले नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह का एक गाना 'ख्याल रख्या कर' रिलीज हुआ था, जिसमें नेहा ने एक गर्लफ्रेंड से लेकर एक पत्नी और मां का किरदार निभाया था।