फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जन्मदिन पार्टी में संजय दत्त के लिए रोमांटिक हुईं मान्यता, बोलीं- 'क्या यही प्यार है'

Mon, 23 Jul 2018 11:49 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
Video Manyata Dutt sung romantic song for Sanjay Dutt in her birthday party
Manyata Dutt
संजय दत्त की जिंदगी में मान्यता की क्या अहमियत है यह तो आप हाल ही में रिलीज फिल्म 'संजू' में देख चुके होंगे। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मान्यता ने मुश्किल घड़ी में संजय दत्त का साथ दिया और सिर्फ पत्नी ही नहीं बल्कि दोस्त की तरह सारी तकलीफों को बांटा। इस बीच मान्यता दत्त का 22 जुलाई को जम्मदिन था जिसे बाबा ने बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस जश्न का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मान्यता संजय दत्त की फिल्म का रोमांटिक गाना गा रही हैं।
Video Manyata Dutt sung romantic song for Sanjay Dutt in her birthday party
Manyata Dutt
मान्यता के जन्मदिन पर संजय दत्त ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में परिवार और करीबी दोस्त शरीक हुए थे। मान्यता के जम्मदिन के जश्न के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें वह केक काटते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में मान्यता के अलावा संजय दत्त और उनके दोनों बच्चे भी दिखाई दे रहे हैं।
 

 

Maanayata's bday celebration #manyata #maanayatadutt #sanju #sanjaydutt #happybirthdaymaanayata #birthdaygirl

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on

Video Manyata Dutt sung romantic song for Sanjay Dutt in her birthday party
Manyata Dutt
केक काटने वाले वीडियो के अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मान्यता संजय दत्त के लिए उन्हीं की पहली फिल्म 'रॉकी' का रोमांटिक गाना गा रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस खास दिन पर मान्यता सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई हैं। वीडियो को देखरकर आप इतना तो जरूर कह सकते हैं कि मान्यता एक बेहतरीन सिंगर है। 
 

 

When Maanayata sings Sanjay Dutt's hit song #kyayahipyaarhai #rocky #manyata #maanayata #sanjaydutt #happybirthdaymaanayata

A post shared by Filmy Chutzpah (@filmy_chutzpah) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Video Manyata Dutt sung romantic song for Sanjay Dutt in her birthday party
sanju
हाल ही में संजय दत्त की बायोपिक रिलीज हुई है। इस बायोपिक से इस बात का खुलासा हुआ है 'संजू' फिल्म बनने के पीछे मान्यता दत्त का ही हाथ है। 'संजू' रिलीज होने के बाद संजय दत्त ने निजी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में कहा था कि 'मान्यता उनके लिए असली हीरो से कम नहीं है। जिस वक्त मैं सजा काट रहा था उस वक्त वह न केवल मेरे बच्चों के देखभाल कर रही थीं बल्कि मुझे भी हौसला दे रही थीं।'
 
विज्ञापन
Video Manyata Dutt sung romantic song for Sanjay Dutt in her birthday party
sanju
आपको बता दें, 'संजू' फिल्म में मान्यता दत्त का किरदार दिया मिर्जा ने निभाया है। फिल्म में कई जगह दिया को देखकर ऐसा लगेगा कि सही में वह मान्यता हो। उनका हाव भाव यहां तक कि बोलने के तरीके को दिया ने बखूबी उतारा है। जो कि 'संजू' में साफ तौर पर दिखाई दिया। 'संजू' को रिलीज हुए जल्द ही एक महीना होने वाला है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई अभी भी जारी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed