{"_id":"6561d36debd5b1a61d02b3b9","slug":"vicky-kaushal-shared-sam-bahadur-bts-video-said-10-knuckle-pushups-became-a-ritual-during-shooting-2023-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sam Bahadur: विक्की कौशल ने साझा किया सैम बहादुर का बीटीएस वीडियो, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sam Bahadur: विक्की कौशल ने साझा किया सैम बहादुर का बीटीएस वीडियो, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छूने वाली बात
विक्की कौशल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म सैम बहादुर को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज डेट नजदीक होने की वजह से अभिनेता इन दिनों फिल्म का जमकर प्रचार कर रहे हैं। इस बीच विक्की ने फिल्म के लिए अपने एक प्रशिक्षण सत्र की झलकियां सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं।
25 नवंबर को विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मार्गदर्शन में अपने प्रशिक्षण सत्र की झलकियां इंस्टाग्राम पर साझा कीं। उन्होंने एक बिहाइंड-द-सीन वीडियो साझा किया, जिसमें वे भारतीय सैन्य अकादमी के कैडेटों के साथ प्रशिक्षण लेते नजर आ रहे हैं। क्लिप में विक्की को दूसरों के साथ नकल पुश-अप्स करते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस फिल्म में अभिनेता दिवंगत फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी सिल्लू की भूमिका में सान्या मल्होत्रा और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में फातिमा सना शेख भी हैं।
3 of 5
सैम बहादुर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस वीडियो के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, "फिल्म के महत्वपूर्ण दृश्यों में से एक के लिए कैडेटों के साथ भारतीय सैन्य अकादमी में शूटिंग। उन्होंने (कैडे्स) कहा कि वे 10 नकल पुशअप्स के साथ अपना अभ्यास पूरा करेंगे। इसलिए यह मेरे लिए भी एक अनुष्ठान बन गया। शूटिंग के अंत में हम कितने भी थके हुए हों, पैक अप तभी कहा जाता था जब मैं उनके साथ 10 नकल पुशअप कर लेता था। आईएमए सबसे अनुशासित और प्रेरणादायक स्थानों में से एक है जहां मैं रहा हूं।''
'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत होने वाले पहले भारतीय सेना अधिकारी सैम मानेकशॉ के जीवन और उपलब्धियों और पाकिस्तान के खिलाफ 1971 के युद्ध में भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को चित्रित करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।