फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   BB 17 Promo Salman Khan asked Khanzaadi to get out of the house in shanivaar ka vaar video goes viral

BB 17 Promo: सलमान खान ने खानजादी को दिखा दिया बाहर का रास्ता? गर्मागर्मी पर आई फैंस की प्रतिक्रिया

Sat, 25 Nov 2023 03:02 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 25 Nov 2023 03:02 PM IST
सार

'बिग बॉस 17' का ताजा 'शनिवार का वार' बेहद दिलचस्प होने जा रहा है। होस्ट सलमान खान ने खानजादी पर भड़कते हुए घर से बाहर जाने को कह दिया है। 
 

विज्ञापन
BB 17 Promo Salman Khan asked Khanzaadi to get out of the house in shanivaar ka vaar video goes viral
शनिवार का वार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'बिग बॉस 17' का धमाल जारी है। सलमान खान के जरिए होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो से फैंस को मनोरंजन का भरपूर डोज मिल रहा है। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, प्रतियोगी अपने असली किरदार में आ रहे हैं। अब तक शो में कई पुरानी दोस्तियां, दुश्मनी में बदल चुकी हैं, और कुछ कट्टर दुश्मन, दोस्ती निभाते नजर आ रहे हैं। साथ ही कपल्स का रोमांस भी काफी चर्चाओं में है। वहीं, शो में एक प्रतियोगी ऐसी भी हैं, जिन्होंने होस्ट की नाक में भी दम कर रखा है। इसी कड़ी में खानजादी पर सलमान खान का गुस्सा फिर भड़कने जा रहा है।

विज्ञापन

खानजादी पर भड़के सलमान 

ऐसा लगता है कि खानजादी 'बिग बॉस 17' की नवीनतम प्रतियोगी हैं, जो घर छोड़ने के लिए उत्सुक हैं। गायिका, जिनका असली नाम फिरोजा खान है, को इस 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान से डांट पड़ेगी। साथ ही खानजादी शो छोड़ने के लिए भी तैयार नजर आएंगी। एक नए प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे जिग्ना वोरा के साथ एक टास्क के दौरान, खानजादी चिढ़ गईं क्योंकि उन्होंने उनके स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों को उठाया। खानजादी ने जिग्ना से कहा, 'मेरी सेहत को लेकर आप मजाक मत कीजिए।' सलमान भी उनके रवैये से तंग आ गए और उन्होंने कहा, 'खानजादी, हो गया बहुत।'

विज्ञापन


Sanjay Dutt: 'जेल में फटा कपड़ा पहनते थे, जान से मारने की मिलती थी धमकियां', संजय दत्त के वकील का बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

घर से बाहर निकलेंगी खानजादी!

खानजादी ने भावुक होकर कहा कि वह अपने शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी नहीं सुनना चाहतीं। यह सुनकर सलमान गुस्से में उनसे कहते हैं, 'शारीरिक स्वास्थ्य के बारे में सिर्फ तुमने बातें की हैं।' जैसे ही खानजादी कहती हैं कि वह घर जाना चाहती है, सलमान पूछते हैं, 'जाना है घर? हां तो जाओ।' जब अंकिता लोखंडे और अन्य लोग उन्हें सांत्वना देते हैं और शांत होने के लिए कहते हैं, तो खानजादी बाहर निकलती हैं, और गेट पर चिल्लाने लगती हैं।

BB17: 'अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस', ईशा-समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा काम्या पंजाबी का गुस्सा

सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

सलमान खान के जरिए खानजादी को पड़ी डांट का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। वहीं, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है, 'खानजादी भी थोड़ा ज्यादा करती हैं, लेकिन इस बार सलमान भाई ने ही कुछ ज्यादा कर दिया..उम्मीद नहीं थी।' दूसरे ने लिखा, 'खानजादी के स्वास्थ्य के बारे में कुछ नहीं बोलना चाहिए क्योंकि यह उनकी समस्या है।' वहीं, एक अन्य लिखते हैं, 'अंकिता और खानजादी, घर में दो कामचोर। सिर्फ सहानुभूति कार्ड खेलना जानती हैं। एक कारण है कि पूरा घर खानजादी के खिलाफ है क्योंकि वह हर समय झूठ बोलती हैं, वह लोगों को चिढ़ाती हैं और फिर उन्हें परेशान करती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed