अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड के कई सितारों को उनकी मौत का विश्वास नहीं हुआ। मौत के बाद सुशांत सिंह राजपूत को उनके फैंस और दोस्तों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस बीच अभिनेता विक्की कौशल ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए खास प्रार्थना की है।
विक्की कौशल ने सुशांत सिंह राजपूत के लिए की प्रार्थना ! कहा- 'सुख-शांति बख्शना'
विक्की कौशल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीर साझा की है। इन तस्वीरों में वह पंजाब के अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को साझा करते हुए बेहद खास पोस्ट लिखा है। विक्की कौशल के पोस्ट को कई लोग सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर देख रहे हैं।
विक्की कौशल ने अपने पोस्ट में लिखा था, 'जो हैं, जो चले गए सभी को सुख-शांति बख्शना'। सोशल मीडिया पर अभिनेता का यह पोस्ट और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके कई फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बात करें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तो उन्होंने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी।
Jo hai... jo chale gaye, saareyaan nu sukh shaanti bakshyo. 🙏🙏🙏
A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on
सुशांत सिंह राजपूत का शव मुंबई स्थित उनके घर पंखे से लटका मिला। उनके निधन से फैंस और बॉलीवुड सितारों के बीच शोक का माहौल है। कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी और उनसे जुड़ी यादों को भी साझा किया। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया था।
अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया था। इस दौरान सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के अलावा कृति सेनन, श्रद्धा कपूर, रिया चक्रवर्ती, सुनील शेट्टी विवेक ओबेरॉय, रणदीप हुड्डा, राजकुमार राव, वरुण शर्मा, और अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सितारे भी मौजूद थे।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सलमान खान, करण जौहर और एकता कपूर सहित आठ लोगों पर केस दर्ज