{"_id":"5d1035268ebc3e22d3747fab","slug":"vicky-kaushal-brother-sunny-kaushal-have-three-films-shiddat-bhangra-paa-le-hurdang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विक्की कौशल की राह पर चले भाई सनी कौशल, एक साथ साइन की तीन फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
विक्की कौशल की राह पर चले भाई सनी कौशल, एक साथ साइन की तीन फिल्में
Mon, 24 Jun 2019 07:57 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 24 Jun 2019 07:57 AM IST
विज्ञापन
sunny kaushal
- फोटो : social media
इन दिनों अभिनेता विक्की कौशल के सितारे बुलंदियों पर हैं, इस साल एक तरफ जहां उनकी फिल्म 'उरी द सर्जिकल स्ट्राइक' ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया वहीं दूसरी तरफ वह शूजित सरकार और करण जौहर जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियों के साथ भी काम कर रहें हैं। अब बारी विकी कौशल के भाई सनी की है। अक्षय कुमार के साथ फिल्म गोल्ड में हिम्मत सिंह का प्रभावशाली किरदार निभाने के बाद सनी के पास फिल्मों की लाइन लग गई है।
sunny kaushal
- फोटो : social media
इन दिनों सनी के पास एक नही बल्कि तीन तीन फिल्में हैं। सनी एक तरफ जहां रॉनी स्क्रूवाला की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'भंगड़ा पा ले' में रुखसार ढिल्लो के साथ मुख्य किरदार निभा रहे है वही दूसरी तरफ फिल्म निर्माता दिनेश विजान की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'शिद्दत' में सनी कौशल राधिका मदन के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
sunny kaushal
- फोटो : social media
इसके अलावा सनी फिल्म 'हुड़दंग' में नुसरत भरुचा, विजय वर्मा और अमित साध के साथ एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आएंगे। इन तीनों फिल्मो में सनी अलग अलग तरह का किरदार निभा रहे हैं। सनी कहते हैं, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि फिल्म निर्माताओं ने इस तरह के अलग को निभाने के लिए मुझ पर भरोसा जताया है।अलग-अलग कहानियों के ये किरदार एक-दूसरे से काफी अलग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
sunny kaushal
- फोटो : social media
'भंगड़ा पा ले' का जग्गी एक डांसर है जो कि अभी खुद के लिए जमीन तैयार करने में लगा हुआ है। हुड़दंग का दद्दू एक छात्र है जो कि अपने प्यार और अधिकारों के लिए लड़ रहा है जबकि शिद्दत में मेरा किरदार बिल्कुल अलग है। 'शिद्दत' एक रोमांटिक फिल्म है इसलिए इस फ़िल्म में मेरा किरदार पूरी तरह से प्यार में डूबा रहेगा। एक अभिनेता के तौर पर मैं इससे ज्यादा की अपेक्षा नहीं कर सकता।"
विज्ञापन
sunny kaushal
- फोटो : social media
सनी कौशल ने 2016 में आई फिल्म सनशाइन म्यूजिक टूर्स एंड ट्रेवेल्स से फिल्मों में अभिनय की शुरुआत की थी। अभिनय के अलावा सनी कौशल सह निर्देशक भी रह चुके हैं। उन्होंने गुंडे और माई फ्रेंड पिंटो जैसी फिल्मों में बतौर सह निर्देशक काम किया है।