{"_id":"6178f54dad7e2829042029ca","slug":"vicky-kaushal-and-katrina-kaif-visit-celebrity-manager-amid-december-wedding-rumour-fans-are-wondering-if-rumours-are-true","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लव आज कल: दिसंबर में शादी करने जा रहे कटरीना-विक्की? मैनेजर से मिलने पहुंचे तो फैंस को मची खलबली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लव आज कल: दिसंबर में शादी करने जा रहे कटरीना-विक्की? मैनेजर से मिलने पहुंचे तो फैंस को मची खलबली
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
बॉलीवुड के मसान एक्टर विक्की कौशल और बार्बी डॉल कही जाने वाली कटरीना कैफ पिछले काफी समय से चर्चा में है। विक्की और कटरीना के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। इतना ही नहीं कुछ समय पहले तो एक तस्वीर वायरल कर यह कह दिया गया था कि उन्होंने रोका कर लिया है। वहीं अब ऐसी खबरें सामने आईं हैं जिसमें दोनों के दिसंबर में शादी करने की बात कही जा रही है। यहां तक की यह भी कहा जा रहा है कि कटरीना सब्यसाची का लहंगा पहनने वाली हैं।
दिसंबर में शादी करने की उड़ रही अफवाह
हालांकि यह सभी खबरें गलत है और अभी दोनों के शादी करने की कोई योजना नहीं है। वहीं इन सभी अफवाहों के बीच विक्की कौशल और कटरीना कैफ को सेलिब्रिटी मैनेजर रेश्मा शेट्टी के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। विक्की और कटरीना ऑफिस आए लेकिन अलग अलग गाड़ियों में बैठकर वापस चले गए। हालांकि दोनों ने ही पैपराजी को पोज दिए।
2 of 5
विक्की कौशल, कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अब फैंस इनके बारे में ऐसी खबरें सुनकर और उन्हें देखकर बहुत उत्साहित है। मानव मंगलानी की तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'अच्छी जोड़ी है'। एक और शख्स ने लिखा, 'ये जोड़ी कमाल की 'है। हाल ही में कटरीना विक्की कौशल की फिल्म सरदार उधम की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। वहां पर दोनों को एक दूसरे के गले मिलते और बात करते देखा गया था।
इतना ही नहीं कटरीना ने फिल्म देखने को बाद इंस्टाग्राम पर फिल्म के निर्देशक और अभिनेता विक्की कौशल की भी जबरदस्त तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'शूजित सरकार, क्या सोचते हैं, बेहद ही बेहतरीन फिल्म है, विक्की कौशल कमाल की प्रतिभा है आप में, एकदम खरी, सच्ची और दिल तोड़ने वाली'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विक्की कौशल और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद से ही उनके अफेयर की खबरों को और हवा मिल रही है। अब तक बहुत से ऐसे मौके आए हैं जब विक्की और कटरीना का नाम एक साथ जोड़ा गया है। हालांकि दोनों ने ही ना अपनी डेटिंग की खबरों को स्वीकारा है और ना ही इनकार किया है। वहीं रोके की खबर पर विक्की कौशल ने बताया था कि उनके माता पिता ने उनके खूब मजे लिए थे और मिठाई खिलाने को कहा था।
विज्ञापन
5 of 5
कटरीना कैफ, विक्की कौशल
- फोटो : Instagram
सबसे पहले करण जौहर के चैट शो पर कटरीना ने कहा था कि उन्हें लगता है कि स्क्रीन पर उनकी और विक्की की जोड़ी अच्छी लगेगी। यह बात जब करण ने विक्की को बताई तो वह काउच पर बेहोश हो गए थे। इसके अलावा दोनों को स्टेज शो पर भी फ्लर्टिंग करते देखा गया जिससे उनकी अफेयर की खबरें और ज्यादा चर्चा में आ गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।